चोरी या गुम स्मार्टफोन को ट्रैक करने का जानें बेहतरीन तरीका… देखें कैसे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : चोरी या गुम स्मार्टफोन को ट्रैक करने या ब्लॉक करने के लिए संचार साथी पोर्टल लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल दूरसंचार विभाग ने लॉन्च किया है। इस पोर्टल की मदद से अब तक 2.5 लाख से अधिक स्मार्टफोन को खोजा जा चुका है। वहीं इसी पोर्टल की मदद से 5.4 लाख से अधिक फोन को ब्लॉक किया जा चुका है। चलिए जानते हैं इस पोर्टल के बारे में, साथ ही पोर्टल को इस्तेमाल करने का तौर-तरीका।

बीते 16 मई को लॉन्च संचार साथी पोर्टल लॉन्चिंग के पहले एक महीने में ही सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR)  के संचार साथी पोर्टल पर फोन के चोरी और गुम हो जाने की बहुत शिकायत की गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस पोर्टल की मदद से स्मार्टफोन यूजर्स 541,428 मोबाइल फोन को ब्लॉक करने और 255,882 गुम हुये फोन का पता लगाने में कामयाब रहे। इस पोर्टल की मदद से यूजर किसी डिवाइस के यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (IMEI) को ब्लॉक कर सकता है, जो फोन को कबाड़ बना देता है, भले ही फोन में नया सिम कार्ड ही क्यों ना लगा लिया जाये। फोन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, जिसके बाद इसकी रीसेल वैल्यू बिल्कुल 0 हो जाती है। मार्केट में इसकी खरीद-बिक्री नहीं हो पाती है। इसी पोर्टल के सहारे मोबाइल यूजर यह जान सकते हैं कि उसके नाम पर धोखाधड़ी से और कनेक्शन लिए गये हैं या नहीं। वहीं इसे ब्लॉक भी किया जा सकता है। इसके अलावा मूल यूजर द्वारा ब्लॉक किए जाने की स्थिति में सिस्टम वाइस यह जांच सकता है उसके नाम पर कितने कनेक्शन हैं। साथ ही यूजर्स फोन को ट्रैक और ब्लॉक भी कर सकते हैं।

Sanchar Saathi

फोन को ट्रैक और ब्लॉक करने के लिये जाने स्टेप

  •  फोन को खोजने के लिए आपको Sanchar Sathi Portal पर जाना है।
  •  पोर्टल पर आपको फोन को “ब्लॉक स्टोलन/ लॉस्ट मोबाइल” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  •  फोन से संबंधित जानकारी देनी होगी। जैसे मॉडल नंबर, कंपनी, IMEI नंबर आदि।
  • अगले सेक्शन में चोरी का स्थान और तारीख, FIR नंबर और FIR कॉपी अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी, जिसमें सरकारी ID नंबर, नाम, ईमेल ID और मोबाइल नंबर शामिल है।
  • सभी जानकारी देने के बाद CEIR आपके फोन को ट्रैकिंग पर डाल देगी। इसके बाद जैसे ही आपके फोन में कोई दूसरा सिम यूज होगा, उसकी लोकेशन ट्रैस हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बंद होंगे यह 25 प्राइवेट स्कूल… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : PDF फाइल डाउनलोड करते समय हो जाएं अलर्ट, वर्ना…

इसे भी पढ़ें : 288 मुसाफिरों की मौ’त की वजह लोकेशन बॉक्स में छेड़छाड़!

इसे भी पढ़ें : धनबाद में बड़ा हादसा, कैसे क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : इस दिन पटना से रांची पहुंचेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रायल शिड्यूल जारी…

इसे भी पढ़ें : धनबाद में बड़ा हादसा, अब तक तीन की मौ’त…

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डांट से भड़के बेटे ने उठा ली कुदाल, मच गया कोहराम…

Latehar : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के शिंजो...

सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, इन वर्गों पर होगा लागू…

UP : यूपी में सरकार ने राज्य कर्मचारियों को...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

इन अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, DC ने किया शोकॉज

Ranchi : रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय सभागार...