Deoghar : अधिवक्ता परिषद, देवघर के द्वारा आज रक्तदान शिविर लगाया गया। मौका था अधिवक्ता परिषद के स्थापना पखवाड़ा के अवसर पर “ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स” कार्यक्रम का। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में रेडक्राॅस चेयरमैन जितेश राजपाल ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए संजीवनी साबित होगा। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि रक्तदान को मानव जाति का सर्वश्रेष्ठ दान माना जाता है। रक्तदान करते रहना चाहिये। अधिवक्ता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने कहा कि सेवा, समर्पण और त्याग हमारी संस्कृति और अधिवक्ता परिषद का आदर्श रहा है। मौके पर मौजूद देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी सह इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर के उपाध्यक्ष दीपांकर चौधरी ने कहा कि देवघर जिला में पहली बार यहां के अधिवक्ताओं ने पहल करते हुए रक्तदान शिविर लगाया, इससे समाज के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। रक्तदान शिविर में कुल 16 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करनेवाले सभी दानवीरों को प्रमाणपत्र दिया गया।

रक्तदान शिविर में आये अतिथियों को रेड क्राॅस सोसायटी के कोषाध्यक्ष राज कुमार बर्णवाल, कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, विजय प्रताप सनातन, अधिवक्ता परिषद के जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर अग्रवाल व प्यारेलाल ठाकुर, प्रदेश महिला प्रमुख महामाया राय ने पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया। देवघर अधिवक्ता परिषद के महासचिव ऋतुराज झा धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर मनीष सिंह, कुमार विवेकानंद, हर्ष वर्धन चौधरी, कुमार सौरभ,अमीन दास,सुरेश सिन्हा, राजकुमार यादव, शेखर वर्मा, विवेक कुमार पंडित, कुमार गौरव, नितेश भारद्वाज, रंजित कुमार केशरी,सौरव सुमन, विष्णु खोवाला, प्रकाश झा व ऋतुराज झा सहित कई अन्य मौजूद थे। यह जानकारी सीनियर एडवोकेट सह केंद्रीय सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल रीतेश कुमार बॉबी ने दी।
इसे भी पढ़ें : रक्तदान को लेकर क्या बोल गये सीएस डॉ अनील सिंह… जानें
इसे भी पढ़ें : World Cup के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च…
इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिलेगी एक और वंदे भारत की सौगात…
इसे भी पढ़ें : DGP का फरमान, अब मीडिया से केवल ये करेंगे बात…
इसे भी पढ़ें : कार और बाइक में जोरदार टक्कर, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :बड़े स्तर पर तबादले, DGP ऑफिस से जारी हुई लिस्ट…








