UP : दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बेखौफ अपराधियों ने अलीगढ़ के AMU कैंपस में वकील अब्दुल मुगीश को 2 गोलियां मारी। घटना को अंजाम दे बाइक सवार अपराधी भाग निकलने में कामयाब रहे। आनन-फानन में वकील को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
घटना के बारे में जोई बातें सामने आई उसके अनुसार, आज सुबह अब्दुल मुगीश घर से कोर्ट के लिए निकले थे। इसी क्रम में जैसे ही वह AMU कैंपस के डेंटल विभाग के पास पहुंचे। पहले से घात लगाये अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। मारे गये अब्दुल मुगीश सिविल लाइन क्षेत्र के जमालपुर के रहनेवाले थे।
खबर पाकर अलीगढ़ के SSP कलानिधि नैथानी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ टाइम पहले अब्दुल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। प्रथम द्रष्टया इसी रंजिश में गोली मारने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। जल्द ही गुनहगारों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। घटना को लेकर आक्रोशित वकीलों ने रोड जाम कर दिया। वे लोग प्रशासन के खिलाफ़ नारेबाजी करने लगे। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के पुलिस के आश्वाशन के बाद वे लोग शांत हुये।
इसे भी पढ़ें :बड़ा फेरबदल: 2 IAS और 50 PCS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 6 BDO का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर ट्रैफिक में बदलाव… जानें रूट
इसे भी पढ़ें :विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर ट्रैफिक में बदलाव… जानें रूट
इसे भी पढ़ें : जिसके-तिसके घरों और कार पर फा*यरिंग करने वाले धरा गये… जानें
इसे भी पढ़ें :रजिस्ट्री ऑफिस में काम करने वाले के सिर में दा*ग दी पांच गो*लियां… जानें














