spot_img
spot_img
spot_img

हुरका जंगल में कानून का कहर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : दुर्गा पूजा के रंग में काले कारोबार का जहर घोलने की कोशिश करने वालों पर कानून की सख्ती टूट पड़ी। DC दिनेश कुमार यादव के आदेश पर उत्पाद विभाग की टीम ने भवनाथपुर थाना क्षेत्र के हुरका जंगल में छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार को करारा झटका दिया। उत्पाद विभाग को भनक लगी कि जंगल में अवैध शराब का जाल बिछा है। टीम ने लगभग 1000 किलो जावा महुआ और 90 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त की। जब्त शराब को वहीं जंगल में नष्ट कर दिया गया, ताकि दोबारा इसका इस्तेमाल न हो सके। कार्रवाई के दौरान आरोपी राजू यादव और सीता यादव मौके से फरार हो गये। दोनों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं। उत्पाद अधीक्षक निर्मल कुमार ने दो टूक कहा, “जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।” स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुये कहा कि दुर्गा पूजा के पहले यह कार्रवाई त्यौहार की पवित्रता और गांव की शांति बनाये रखने के लिए जरूरी थी।

इसे भी पढ़े :मां के सामने ही बेटी का कर दिया ये हाल, कांप गया कलेजा…

इसे भी पढ़े :साल का आखिरी सूर्यग्रहण कल, इनकी चमकेगी किस्मत, ये रहे सतर्क

इसे भी पढ़े :दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा मौसम, इस रोज तक बारिश… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...