Kohramlive : नेपाल के चीन से सटे सीमावर्ती इलाकों में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। 30 अगस्त शाम 6 बजे तक 781 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,502 लोग लापता हैं। राहत अभियान में अब तक 9,435 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। भारत ने भी अपने नागरिकों के लिए रेस्क्यू अभियान तेज किया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, शाम 5:30 बजे तक 149 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाया गया है। एक दिन पहले शनिवार रात तक 108 भारतीयों के रेस्क्यू की जानकारी दी गई थी। मंत्रालय के अनुसार, चीन से नेपाल में पहुंचे 598 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं, जबकि कई लोगों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश जारी है। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।
Update on Indian Nationals rescued in Nepal as of 1730 hrs on 30 August, 2026
Indians rescued : 149
Please see names below ⬇️ pic.twitter.com/f5olP2chxa
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) August 30, 2026







