spot_img

Latehar : डूबने से तीन बच्चों की गई जान, मछली पकड़ने गये थे डैम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : रविवार को नौका बांध में डूबने से तीन बच्चे काल के गाल में समा गये। तीनों बच्चे मछली पकड़ने के लिए गहरे पीनी में चले गये थे और इसी क्रम में डूबने से उनकी मौत हो गई। डैम के पास खेल रहे कुछ बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंचे। तीनों डूबते हुए बच्चों को बाहर निकाल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरने वाले बच्चों में दो सगे भाई थे। घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू गांव की है।

डैम में डूबने वाले बच्चों में राजेश प्रजापति के दो बेटे 12 साल का चंदन और 10 साल का पंकज है। वहीं तीसरा बच्चा 12 वर्षीय रुपेश संतोष प्रजापति का बेटा है। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे गांव के पास स्थित डैम में नहाने के लिए गए थे। इसी बीच उन्होंने मछली पकड़ने की ​​योजना बनाई। तीनों डैम में मछली पकड़ने लगे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से अचानक एक बच्चा डूबने लगा। उसे बचाने के क्रम में दो उसके पास पहुंचे और तीनों की डूबने से मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : नहीं रहे वरिष्‍ठ पत्रकार संत शरण अवस्थी

इसे भी पढ़ें : ठनका गिरने से चार बच्चों का गई जान, झारखंड के इन दो जिलों में हुआ हादसा

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित