रांची : वरिष्ठ पत्रकार संत शरण अवस्थी का आज निधन हो गया। वे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती थे और कोरोना का इलाज करा रहे थे। बीते 25 अप्रैल को उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर अस्पताल से दो तस्वीरें शेयर की। साथ ही लिखा था “ऐसा भी होता है यारों, दुआएं करिये”। उनके निधन की सूचना कानपुर के रहने वाले एक बेहद करीबी व्यक्ति ने दी।
यहां याद दिला दें कि संत शरण अवस्थी रांची दैनिक जागरण में लंबे समय तक संपादक के पद पर कार्यरत थे। वे एक नेक दिल इंसान थे। और खान-पान से लेकर अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी संजिदा रहते थे। वे काफी हंखमुख इंसान थे। करीब दो साल पहले उन्होंने पत्रकारिता जगत से तौबा कर ली थी और अपने गांव में ही कोल्ड स्टोरेज खोला था और डेयरी फार्म खोलने की तैयारी में थे।





इसे भी पढ़ें : वक्त और हालात की पुकार… युद्ध विराम के ऐलान पर सोचें उग्रवादी
इसे भी पढ़ें : जलती थी सहेलियां, करती थी टॉर्चर… सहन नहीं कर सकी थानेदार रूपा








