Latehar : लातेहार के गारु थाना क्षेत्र के कुकू-पिरी जंगल में पुलिस-उग्रवादियों के बीच मुठभेड़। दोनों ओर से हो रही जबरदस्त फायरिंग में सुरक्षाबलों ने एक उग्रवादी को ढेर कर दिया। मौके से सुरक्षाबलों ने 4 हथियार समेत कई सामान बरामद किया हैं। मुठभेड़ सुबह 8:50 बजे हुई।
Read More : BREAKING : झारखंड में 16 IFC इधर से उधर, जानिये कौन कहां गए
203 कोबरा, 214 बटालियन CRPF और झारखंड जगुआर की टीम सर्च ऑपरेशन में निकली थी। इसी दौरान सुरक्षाबलों को देखते ही उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में एक उग्रवादी को मार गिराया। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख उग्रवादी जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले। फिलहाल इलाके में सर्च अभियान जारी है।
Read More : Palamu : बीजेपी नेता की बेटी हत्याकांड, शादीशुदा प्रेमी पर बनाया शादी का दबाव तो मार डाला
जानकारी के अनुसार छोटू खेरवार के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक उग्रवादी को मारा गया। पुलिस ने उग्रवादी के शव को कब्जे में ले लिया है।
Read More : अनाथ हो गए चार भाई-बहन, डेड बॉडी भी मिली तो पैरवी से, बाप का हो गया खून, मां को निगल गया कोरोना…














