spot_img
spot_img
spot_img

आधे घंटे तक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजता रहा Latehar

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : आधे घंटे तक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजता रहा Latehar जिले का एरुद गांव। उग्रवादियों और सुरक्षाबलों की ओर से चल रही थी ताबड़तोड़ गोलियां। एक तरफ से उग्रवादी गोली बरसा रहे थे, तो दूसरी तरफ से सुरक्षाबल के जवान जवाबी फायरिंग कर रहे थे। पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी जंगल और पहाड़ी इलाके का फायदा उठा कर भाग निकलने में कामयाब रहे।

एसपी अंजनी अंजन ने बताया… सूचना मिली थी कि JJMP का मोस्ट वांटेड लवलेश गंझू अपने 14-15 हथियारबंद साथियों के साथ बालूमाथ और चंदवा थाना क्षेत्र के इलाकों में घूम रहा है। कई लोगों को लेवी के लिए धमकी दे रहा है। तुरंत एक टीम गठित की गई और उग्रवादियों को दबोचने के लिए भेज दिया गया जंगल की ओर। सुरक्षाबल जैसे ही चंदवा के एरुद गांव के पास पहुंची, उग्रवादियों ने उन पर हमला कर दिया। लगभग 30 मिनट तक मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से गोलियां चलती रही। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और उग्रवादी भाग निकले।

गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया जिसमें उग्रवादियों के कई सामान हाथ लगे। इनमें 315 बोर की 50 राउंड जिंदा गोलियां, चार पीस स्क्रीन टच एंड्रॉयड मोबाइल, 8 पीस की-पैड वाला मोबाइल, 2 पीस पावर बैंक, 8 पीस चार्जर, 23 हजार 6 सौ रुपये कैश, 9 पीस जैकेट, कैमोफ्लाई पाउच, कैमोफ्लाई ट्राउजर, कैमोफ्लाई टी-शर्ट, कैमोफ्लाई पैंट, झारखंड जन मुक्ति परिषद लिखा हुआ चंदा का रसीद बुक, एमसीसी लिखा हुआ आम जनता से चन्दा वसूल करनेवाला रसीद बुक, माओवादी साहित्य, माओवादी पर्चा, आधार कार्ड, स्प्रिंग चाकू और हथियार साफ करने वाला फुल थ्रू शामिल हैं।

वहीं इस अभियान में बालूमाथ थानेदार धर्मेंद्र कुमार महतो, हेरहंज थानेदार प्रदीप वर्मा, एसआई दूती कृष्ण महतो, कम्पनी कमांडर IRB/04 बीरेंद्र कुमार सिंह सहित A Coy IRB के जवान और पदाधिकारियों ने उग्रवादियों का सामना किया।

इसे भी पढ़ें : बड़े वाहनों से हो रही थी बैट्रा की चोरी, देखिये पुलिस ने क्‍या किया

इसे भी पढ़ें : डेढ़ करोड़ की स्‍मैक के साथ महिला समेत 2 अरेस्‍ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...