spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

साल 2020 का आखिरी सूर्यग्रहण कल, जानिये भारत में दिखेगा या नहीं

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सूतक का असर नहीं, होंगे मांगलिक कार्य

कोहराम लाइव डेस्क : 14 दिसंबर दिन सोमवार यानी कल इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सूर्य ग्रहण दक्षिणी अफ्रीका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर और अंटार्कटिका में पूर्ण रूप से वलय (ग्रहण का रिंग) बनेगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण दोपहर 1 बजकर 3 मिनट से शुरू होगा और रात 9 बजकर 43 मिनट पर अधिकतम रूप में हो जायेगा। रात 12 बजकर 23 मिनट पर ग्रहण पूर्ण रूप से खत्म हो जाएगा। सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे तक रहेगी।

ज्योतिषों के अनुसार सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और मिथुन लग्न में लगेगा। वहीं, ग्रहण का नक्षत्र ज्येष्ठा है। इस कारण सूर्य ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव वृश्चिक राशि और मिथुन राशि पर पड़ेगा। इसलिए इन दोनों ही राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है।

ग्रहण काल में सूर्य को देखने से आंखो की रोशनी पर असर पड़ सकता है। जिसके कारण सूर्य को नंगी आंखो से ना देखें और संभव हो तो घर के दरवाजे खिड़कियां उस समय बंद कर देना चाहिये। ग्रहण काल में ईश्वर का नाम और शांति की प्रार्थना करनी चाहिए। ग्रहण काल के दौरान खाना पीना, शोर मचाना या किसी प्रकार का पूजा अनुष्ठान नहीं किया जाता है। खासकर ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए क्योंकि इसका हानिकारक प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है। घर में रखे सामानों पर तुलसी के पत्ते रख देने से उस पर ग्रहण काल का असर नहीं पड़ता है। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान कर शुद्धि हो जाने पर अन्न का सेवन करना चाहिए। वैसे इस ग्रहण में सूतक का असर नहीं है। इसलिये सभी मांगलिक कार्य होंगे।

इसे भी पढ़ें : ‘नाक नक्श से खूबसूरत बहुरिया प्रीति मरवा देलक’… पति को लगाया ठिकाना, अब जायेगी जेल : SP

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

रांची में घरेलू कामगारों की रैली कल…

Ranchi : सुबह की पहली चाय से लेकर रात...

चौपारण में चौथी रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी…

Chouparan : सावन की दस्तक से पहले ही चौपारण...