spot_img

निशा भगत के अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, कई दिग्गज हुये शामिल…

Date:

spot_img
spot_img

Gumla : आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत से गुमला में आक्रोश भड़क उठा। शनिवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां विरोध जुलूस में शामिल हुईं। इधर, DSP रोड स्थित आवास से निशा की अंतिम यात्रा निकली। पैतृक गांव उरू बारडीह में गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, गीता कोड़ा, विधायक भूषण तिर्की समेत सैकड़ों लोगों ने अंतिम विदाई दी। मरांडी ने निशा के पिता हंदू भगत से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। बाद में उन्होंने मौत के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जतायी। कहा कि निशा धर्मांतरण, भू-माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आवाज उठा रही थीं। उनकी सक्रियता से कई लोग परेशान थे।

मरांडी ने निशा के फेसबुक लाइव का हवाला देते हुयेपिठोरिया थाना प्रभारी, अजय तिर्की समेत वीडियो में नामित लोगों की भूमिका की जांच और गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चूना पोतकर और सिर मुंडवाकर घुमाने जैसी धमकियों का भी जिक्र किया। साथ ही निशा को आत्महत्या के लिए मजबूर किये जाने की आशंका की जांच कराने की बात कही। उन्होंने पूरे मामले की CBI जांच की मांग करते हुये राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और जमीन माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। मरांडी ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है। सरकार लोगों की सुरक्षा नहीं कर सकती, तो उसे सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। निशा के पिता ने भी पिठोरिया थाना में शिकायत दर्ज करायी है। अब परिवार और आदिवासी समाज की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाये।

इसे भी पढ़ें :

अगले चार रोज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश कब… जानें

Ranchi : दीपावली पर राजधानी रांची का मौसम खुशगवार...

पुलिसवाले की ह’त्या कर नदी में फेंका श’व, मचा हड़कंप…

Bihar : बिहार के जहानाबाद में स्मैक तस्करों ने...

30 लाख दीपों से जगमगा उठी रामनगरी, अद्भुत नजारा… देखें वीडियो

UP : रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव की भव्यता देखते...

17 जवानों की शहादत का आरोपी कुख्यात अरेस्ट…

Ranchi : झारखंड और बिहार में आतंक का पर्याय...

राजधानी में दिवाली से पहले अंधाधुंध फा’यरिंग…

Bihar : दिवाली की तैयारी में जुटा एक परिवार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: