कंटेनर के अंदर मिली शराब की बड़ी खेप, कागज था इलेक्ट्रोनिक्स आइटम का…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के पुलिस कप्तान दीपक कुमार पांडेय को मिले एक क्लू पर पुलिस को आज बेहतरीन कामयाबी मिली। पुलिस ने नगर ऊंटारी थाना गेट और सिरिया टोंगर के पास घेराबंदी कर एक कंटेनर वाहन (UP-21-ET-0940) को रोका। शुरू में कंटेनर के ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि इलेक्ट्रोनिक्स आइटम लोड है। इसपर ड्राइवर को कंटेनर खोल कर दिखाने को कहा गया। कंटेनर जब खुला तो पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गई। विदेशी शराब की बड़ी खेप मिली। इस कंटेनर का स्कॉर्ट कर रहे कार सवार दो अन्य लोगों को भी धर लिया गया। यह विदेशी शराब पंजाब के लुधियाना से यूपी विंडमगंज होते हुये नगर ऊंटारी के रास्ते बिहार जाने वाला था। भारी मात्रा में मिले शराब को झारखंड और बिहार में खपाने की प्लानिंग थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कंटेनर से Mc Dowells (750ml) शराब 5100 पीस (425 कार्टुन), Mc Dowells (180ml) की 9120 पीस (190 कार्टुन), White Blue (180ml) 2160 पीस (45 कार्टून), Budweiser Magnum (500 ml) 1200 पीस (50 कार्टून) मिले हैं। वहीं पुलिस को गुमराह करने के लिये रखे गये इलेक्ट्रोनिक्स सामान से संबंधित फर्जी दस्तावेज भी मिले हैं। स्कॉर्ट कर रहे कार (HR-26-DZ-2900) को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों के नाम गणपत लाल (बाडमेर, राजस्थान), पिंटु सैनी (गुडगांव) एवं अमित कुमार (गुड़गांव, हरियाणा) बताये गये।

इस कांड का खुलासा करने में SDPO सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम में शामिल इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, नगर ऊंटारी के थानेदार आदित्य कुमार नायक, सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, सुंदर सोरेन, ASI अनुज कुमार सिंह, संजय पासवान एवं सिपाही कौशल कुमार द्विवेदी, निकेतन यादव, दशानंद महतो एवं नितेश कुमार श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें :“हेमंत कैबिनेट में समाज के सभी वर्गों को मिलेगी जगह”

इसे भी पढ़ें :JSSC ने CGL का रिजल्ट किया जारी… यहां करें चेक

इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन से मिलने गये कई IPS अधिकारी

इसे भी पढ़ें :”महाभारत” में जिस तक्षक नाग का जिक्र, वो मिला रांची में… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :बड़े पैमाने पर पदाधिकारी का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन को मिली राहत

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...