Ranchi : राजधानी रांची में भोरे भोर सनसनी फैल गई। पंडरा ओपी क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे ओटीसी मैदान के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक, वह हर मंगलवार की तरह मंदिर पूजा करने पहुंचे थे, तभी पहले से घात लगाये अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी और फरार हो गये। गोली उनके दाएं सीने में लगी, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद पारस हॉस्पिटल रेफर किया गया। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि भार्गव सिंह हुरहुरि इलाके में नये प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, इसी दौरान विजय हेंड्रिक टेटे से उनका विवाद हुआ था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अपराधियों ने पहले उनकी रेकी की और फिर प्लानिंग के तहत हमला किया। खबर है कि पुलिस एक संदेही को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है।








