spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi : जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े ह’त्या, मास्टरमाइंड अरेस्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची(Ranchi) के पंडरा ओपी क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुई सनसनीखेज गोलीबारी में घायल जमीन कारोबारी भार्गव सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पारस अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। सुबह करीब 8:30 बजे ओटीसी मैदान के पास मंदिर पहुंचे भार्गव सिंह पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गये। घायल अवस्था में उन्हें पहले Ranchi के सिटी अस्पताल और फिर पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

Ranchi SSP खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे 

घटना के बाद Ranchi SSP राकेश रंजन खुद मामले की मॉनिटरिंग में जुट गये। तेज कार्रवाई करते हुये पुलिस ने कुछ ही घंटों में इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड विजय टेटे को भागने के दौरान दबोच लिया। गिरफ्तारी के वक्त उसकी पत्नी भी साथ थी। मृतक भार्गव सिंह बैंक कॉलोनी, ओझा मार्केट के निवासी थे और ‘गोल्डन सिटी इंडिया’ नाम से कंपनी चलाते थे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना के बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने X हैंडल पर पोस्ट किया कि

“पंडरा थाना क्षेत्र के ओटीसी ग्राउंड के समीप आज सुबह की गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर पहुंचा और स्थानीय लोगों से इसकी जानकारी ली। यह सूचना मिली है कि अपराधी पैदल ही आए थे और भार्गो सिंह को पेट में गोली मार कर पैदल ही चले गए। यह घटना राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग को आईना दिखाने वाली है।

राजधानी की लगातार खराब होती स्थिति 90 के दशक की जंगलराज की याद दिलाने वाली है। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुबह-सुबह अपराधी आते हैं और गोली मारकर पैदल ही निकल जाते हैं। घटना के पीछे का कारण चाहे जो भी हो परंतु यह स्पष्ट है कि राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इस मामले में पुलिस अधिकारियों से बात कर अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने और ऐसी अपराधी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने को निर्देशित किया है।”

Image

इसे भी पढ़े :Delhi : दिल्ली में एंट्री मंहगी, कैसे जानें…

इसे भी पढ़े :पद संभालते ही हजारीबाग SP का सख्त एक्शन… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...