spot_img
spot_img
spot_img

जमीन बना खेमका का काल, DGP ने किया खुलासा… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : पटना पुलिस मुख्यालय में मंगलवार शाम 5 बजे जैसे ही DGP डॉ. विनय कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मंच पर बैठे, वैसे ही माहौल सिहर उठा। चेहरे गंभीर थे और आंखों में था एक राज, जिसे सामने लाना था। बिहार के चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या अब सिर्फ एक वारदात नहीं रही। यह एक धीमी साजिश, जमीनी लालच और दोस्ती के विश्वासघात की दास्तान बन चुकी है। DGP ने बताया कि इस हत्याकांड की जड़ें डेढ़ साल पुरानी जमीन के झगड़े में थीं और इस साज़िश का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि खेमका का पुराना साथी बिल्डर अशोक साव निकला। साज़िश रचने वाला साव, हत्या को अंजाम देने वाला शूटर उमेश यादव और हथियार मुहैया कराने वाला विकास उर्फ राजा तीनों ने मिलकर रचा वो मंजर, जिसने पटना को दहला दिया। अशोक साव और शूटर उमेश पुलिस की गिरफ्त में हैं। वहीं मंगलवार को विकास उर्फ राजा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।

14 गोलियों वाला दिन और दोराहे पर खत्म होती जान

डेढ़ महीने से इस खूनी खेल की प्लानिंग चल रही थी। वारदात के बाद मौके से मिली पिस्टल, दो मैगजीन और 14 जिंदा गोलियां इस कहानी की चुप गवाह हैं। उमेश यादव ने खुद अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि सुपारी की रकम थी चार लाख रुपये, जिसमें पचास हज़ार एडवांस और बाकी की रकम 5 जुलाई को जेपी गंगा पथ पर मिलकर सौंपी गई। खेमका की रोजमर्रा की गतिविधियों पर अशोक साव की नजरें थीं। उसने हर जानकारी उमेश तक पहुंचाई और अपने साथी विकास से हत्या का हथियार भी दिलवाया। वारदात के बाद कातिल गैंग जेपी गंगा पथ पर मिला, फिर जैसे कहानियों में होता है सब अपने-अपने रास्तों पर बिखर गये।

नकद, कागजात और अबूझ सवाल

तलाशी में उमेश के पास से 3.65 लाख और अशोक साव के घर से 6 लाख रुपये नकद, साथ ही जमीन से जुड़े भारी भरकम कागजात मिले हैं। अब पुलिस, खेमका के मोबाइल, लैपटॉप और जमीन के दस्तावेज़ों को मिलाकर उस टुकड़े की तलाश कर रही है, जिसके लिए एक ज़िंदगी का सौदा कर लिया गया। ADG कुंदन कृष्णन के मुताबिक पुलिस के पास अब पूरे सबूत, गवाही और कन्फेशन मौजूद हैं। एक ऐसा केस जो जल्द ही अदालत में अपनी पूरी कहानी कहेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में सड़कों पर उतरे पुलिस अफसर और RAF… देखें वीडियो

Ranchi : मुहर्रम पर्व को लेकर राजधानी रांची में...

भरत तिवारी एन’काउंटर पर CM बोले, ‘जो गलत होगा, उस पर…’

Bihar : भोजपुर के बिलौटी गांव में हुये चर्चित...

इस CM का अंदाज देख लोग बोले, ‘यही है जनता का नेता’… देखें वीडियो

Kohramlive : तमिलनाडु के CM विजय नई सरकारी बसों...

भेड़ा पुल पर पुलिस का एक्शन, नाकाम हो गया ये खेल…

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नशामुक्त झारखंड अभियान...

विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति एक ऐसा प्रहार करती है,...