spot_img
spot_img

एयर एंबुलेंस से दिल्‍ली गए लालू यादव, CM हेमंत ने एयरपोर्ट पर जाना हाल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राष्‍ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव को बेहतर इलाज के लिए बुधवार की रात लगभग साढ़े दस बजे विशेष एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। उनकी बड़ी बेटी और राज्‍यसभा सदस्‍य मीसा भारती उनके साथ गईं। इस दरम्यान सीएम हेमंत सोरेन लालू से मिलने एयरपोर्ट पहुंचे। लालू के चिकित्सा इंतजाम के लिए उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव और पत्नी राबड़ी देवी दोपहर में ही पटना से दिल्ली रवाना हो चुके हैं।

पहले से बेहतर हुई है तबीत : तेजस्‍वी

दिल्ली रवाना होने से पहले पारस अस्पताल के बाहर तेजस्वी यादव ने मीडियाकर्मियों से कहा कि लोगों की दुआएं काम आ रही हैं, लालू जी की तबीयत पहले से बेहतर हुई है। तेजस्वी ने कहा कि यदि लालू यादव को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर ले जाने की आवश्यकता पड़ेगी, तो वहां ले जाया जाएगा। हालांकिकंधे की हड्डी टूटने के कारण वहां जाना मुश्किल होगा।लालू यादव को सिंगापुर ले जाने के लिए डॉक्टरों की राय ली जाएगी।

तेजस्‍वी ने सभी का जताया आभार

तेजस्वी ने लालू यादव के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत सभी दलों के नेताओं ने फोन कर लालू यादव की स्वास्थ्य की जानकारी ली। पक्ष और विपक्ष सभी ने फोन किया था, सबने लालू जी तबीयत ठीक होने की कामना की।

हाल जानने अस्‍पताल पहुंचे CM नीतीश

बुधवार की दोपहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू यादव को देखने के लिए पारस अस्पताल पहुंचे। तेजस्वी ने सीएम नीतीश को अस्पताल के मेन गेट पर रिसीव किया और अपने पिता के पास ले गए। नीतीश कुमार ने लालू यादव का इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...