spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लालू-राबड़ी की दो टूक, “हम निर्दोष हैं”…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बहुचर्चित ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले की सुनवाई को लेकर नई दिल्ली के राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश हुये बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने जज के सवाल पर साफ शब्दों में कहा कि “हम अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोप स्वीकार नहीं करते, हम बेगुनाह हैं और ट्रायल का सामना करेंगे।” सुनवाई के दौरान अदालत में कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं और आरोपियों ने जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी गई।

क्या है ‘लैंड फॉर जॉब’ मामला?

जांच एजेंसी CBI का आरोप है कि 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुये ग्रुप-डी नौकरियों के बदले जमीनें ली गईं।
ये जमीनें कथित तौर पर परिवार के सदस्यों या उनसे जुड़ी कंपनियों के नाम कराई गईं। चार्जशीट में मीसा भारती और तेजस्वी यादव समेत कई अन्य नाम भी शामिल बताये गये हैं। अब यह मामला नियमित ट्रायल की ओर बढ़ चुका है।
आने वाले दिनों में अदालत में गवाहों की गवाही, दस्तावेजी साक्ष्य और तीखी कानूनी दलीलें पेश होंगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...

रांची में घरेलू कामगारों की रैली कल…

Ranchi : सुबह की पहली चाय से लेकर रात...