KohramLive Desk : सोशल मीडिया पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आडवाणी रोते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी आंखें नम हैं। दावा किया जा रहा है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखने के बाद वो काफी भावुक हो उठे और रो पड़े। फैक्ट चेक में पता चला कि लाल कृष्ण आडवाणी कश्मीर पर बनी फिल्म की स्क्रीनिंग में जरूर हैं, लेकिन वह फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ नहीं, ‘शिकारा’ है। आडवाणी के पास विधु विनोद चोपड़ा दिखाई दे रहे हैं। फिल्म उन्हीं के डायरेक्शन में बनी थी। फिल्म भारत में कोरोना वायरस फैलने के पहले 7 फरवरी 2020 को रिलीज हुई थी। साल 2020 के 7 फरवरी की देर शाम 7 बजकर 18 मिनट पर विधु विनोद चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया था। उन्होंने लिखा था… “Shri LK Advani at the special screening of #Shikara. We are so humbled and grateful for your blessings and your appreciation for the film Sir.”
देखें ऑरिजनल वीडियो
Shri L K Advani at the special screening of #Shikara We are so humbled and grateful for your blessings and your appreciation for the film Sir. @foxstarhindi @rahulpandita pic.twitter.com/oUeymMayhc
— Vidhu Vinod Chopra Films (@VVCFilms) February 7, 2020
Read More : 2 मिनट वाली मैगी हुई महंगी, चाय की चुस्की के लिए भी चुकानी पड़ेगी ज्यादा कीमत
Read More : टेस्ट सीरीज जीत के साथ भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें…
Read More : इस सप्ताह 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें समय से काम, वरना…
Read More : तालाब में मिली एक शख्स डेड बॉडी, दो दिनों से था लापता
Read More : रामगढ़ में फिर हुआ भीषण हादसा, कंटेनर-बस की टक्कर के बाद








