बेड़ो : बेड़ो थाना क्षेत्र के कुदरखो गांव में सड़क किनारे बने एक कुएं में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुचिता खलखो के बयान पर बेड़ो थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति मन मुकुल केरकेट्टा मजदूरी का काम करते थे। शनिवार को अन्य दिनों की तरह दिघीया मिशन काम करने गए थे। जहां वे काम करने के बाद रात्रि लगभग सात बजे घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान अंधेरा होने के कारण सड़क के किनारे बने कुएं में गिर गए।
इसे भी पढ़ें : मासूम शाहनवाज अंसारी की लाश मिलने के बाद जनाक्रोश उबाल पर(Video)
कुएं में गिरने की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोगों ने इसकी जानकारी दी। लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रांची भेज दिया।
इसे भी पढ़ें : दूल्हा बनने से पहले ही सिपाही ने खुद को मिटा लिया








