spot_img

कुमार रौशन बने युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष, कहा- मजदूर हित में करूंगा काम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान कांग्रेस नेता जनसेवक कुमार रौशन को झारखंड इंटक युवा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। इसको लेकर चिठ्ठी इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने श्री रौशन को सौंपी। इसके साथ ही कुमार रौशन इंटक की कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य भी हो गए हैं। जिनका कार्यकाल 2023 तक होगा।

वहीं मो. गुलाम सरवर उर्फ पिंकू को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्‍वास्‍थ्‍य विभाग रांची महानगर का जिला प्रभारी बनाया गया है। राजू प्रधान को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्‍वास्‍थ्‍य विभाग जोन द. छोटानागपुर प्रमंडल रांची का जोनल को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है। असीफ इकबाल को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्‍वास्‍थ्‍य विभाग रांची महानगर का जिलाध्‍यक्ष बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें : नामकुम के चाय बगान में चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन युवक को लगी गोली, दो गंभीर

मौके पर कुमार रौशन के कहा कि जल्द ही संगठन का विस्तार होगा, उसके बाद उग्र आंदोलन की रणनीति बनेगी। श्री रौशन ने कहा कि उनके कार्यकाल में मजदूर हित में खान निजीकरण एवं सौ फीसदी एफडीआई का विरोध प्राथमिकता में शामिल रहेगी।

इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में 3 पुरुष और 3 लड़कियां पकड़ाई

इसके अलावा मजदूर पलायन रोकना, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करना, समान कार्य-समान वेतन, न्यूनतम वेतनमान 25000 लागू करना एवं श्रमिकों की स्थिति सुदृढ़ करने के लिए संघर्ष करूंगा। मौके पर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने कहा कि श्री रौशन स्वच्छ छवि के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। इनके नेतृत्व से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा।

कुमार रौशन के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर विधायक राजेश कच्‍छप, विधायक अंबा प्रसाद, विधायक दीपिका पांडे, इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदना, पिया बर्मन, महेश कुमार मनीष, नितेश यादव, वीरू सिंह आदि ने बधाई दी।

इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों की टीपीसी के साथ मुठभेड़, एके-47, SLR, गोलियां समेत कई सामान बरामद

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...

CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज अपनी MLA पत्नी...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...