spot_img
spot_img
spot_img

रोमांचक फाइनल मैच में कोरियाडीह के नाम ताज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रामपुर पंचायत में आयोजित RCPL-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कोरियाडीह और लाराही टीमों के बीच खेला गया। मुकाबला रोमांचक रहा और बराबरी पर समाप्त होने के बाद बॉल आउट कराया गया। इसमें कोरियाडीह 2-0 से विजेता रहा। वहीं, ताराही रन अप। टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार लाराही टीम के कुलदीप यादव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिये दिया गया। इससे पहले फाइनल मैच का उद्घाटन चौपारण CO संजय कुमार यादव, थानेदार सरोज सिंह और प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा ने फीता काटकर किया। थानेदार सरोज सिंह ने कहा कि ऐसा शानदार आयोजन इस क्षेत्र में पहली बार देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का यह बड़ा मौका है। CO संजय यादव ने जोड़ा कि खेल आयोजन मनोरंजन का साधन हैं, वहीं, युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का विकास भी करते हैं। प्रशासन हमेशा ऐसे कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करेगा।” टूर्नामेंट को सफल बनाने में अध्यक्ष विनय सिंह, सचिव विजय कुमार यादव,  उपाध्यक्ष बलरामद्र राम, संयुक्त सचिव दयानन्द ठाकुर, प्रबंधक अशोक राणा, मेजबान प्रबंधक शशिकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, मीडिया प्रभारी रणवीर चौधरी, मेडिकल प्रभारी मनोज कुमार पाठक, संरक्षक सदस्य राजेश कुमार, मनोज प्रसाद, धर्मवीर कुमार, विवेक कुमार, सोनू कुमार, लवकेश पांडेय, दीपक कुमार, देवराज प्रसाद, राजू टेस्टर की सराहनीय भूमिका रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...