Kohramlive : आजकल कुत्ते पालने का चलन काफी तेजी से बढ़ गया है। आपने देखा होगा की आपके घर में पाले कुत्ते की दुम यानी उसकी पूंछ हमेशा टेढ़ी ही बनी रहती है। लेकिन कुत्ते की पूछ टेढ़ी क्यों रहती है आइए जानतें है।
कुत्तों के लिए पूंछ बहुत जरूरी
कुत्तों के लिए पूंछ बहुत जरूरी होती है क्योंकि इसका इस्तेमाल वो दूसरे कुत्तों के साथ साथ इंसानों से संवाद (कम्यूनिकेट) करने के लिए करते है। बिना पूंछ के कुत्ते अपनी भावनाओं को प्रकट नही कर पाते है। साथ ही कुत्ते अपनी पूंछ का इस्तेमाल दौड़ते समय संतुलन बनाये रखने के लिए ओर तैरते समय भी करते है। कुत्तों की पूंछ काटी जाती है और किसी भी जानवर की पूंछ काटने की प्रक्रिया को ‘डॉकिंग’ कहा जाता है। इसके अलावा कुत्तों के कान भी काट जाते है और जिसे क्रॉपिंग कहा जाता है। कुत्तों की पूंछ काटने के पीछे कई कारण बताए गए है। जैसे कुत्तों की पीठ को मजबूत करने, उनकी गति बढ़ाने, और चोट लगने से बचाने के लिए कुते की पूंछ काटा जाता था। लेकिन आधुनिक समय में इन्हें खूबसूरत बनाने के लिए भी ऐसा किया जाता था। इसके अलावा जो गार्ड कुत्तों होते है उनके मामले में, कोई हमलावर उनकी पूंछ को पकड़ कर उसे खींच सकता है ओर उन्हें नुकसान पहुचा सकता है।
एक यह भी कारण
प्राचीन रोम में कुत्तों की पूंछ काट दी जाती थी और ऐसा इसलिए किया जाता था क्योंकि लोगो को लगता था कि पूंछ काटने से रेबीज का खतरा कम हो जाता है। हालांकि अब वैज्ञनिक ने यह साफ कर दिया है रेबीज का कुत्तों की पूंछ से कोई संबंध नही है। इसके अलावा जो शिकारी कुतों होते है उनकी पूंछ उन्हें चोट से बचाने के लिए काटी जाती थी, क्योंकि दौड़ते समय पूंछ हिलने से उन्हें चोट लग सकती है इसलिए भी ऐसा किया जाता है।
पूंछ काटने के लिए बने काननू
कुत्तों की पूंछ काटने को लेकर कई देशो ने कानून भी बनाये गए है जैसे ऑस्ट्रेलिया ,बेल्जियम, फ़िनलैंड में कुत्ते की पूंछ काटना गैरकानूनी है, लेकिन अफसोस भारत में इस बात पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
इसे भी पढ़ें : भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान… जानें कब












