spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जानिए Zomato के CEO ने क्यों कहा, थैक्यू जियो

Date:

spot_img
spot_img

DELHI: Zomato के आईपीओ को मिले जबर्दस्त रिस्पॉन्स के बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयरों की भारतीय शेयर बाजरों में बंपर लिस्टिंग हुई। शेयरधारकों को लिखे एक लेटर के जरिए जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने इसे एक ऐतिहासिक दिन बताते हुए रिलायंस जियो को धन्यवाद कहा। जोमैटो की बुलंदी का श्रेय रिलायंस जियो को देते हुए दीपिंदर ने कहा कि भारत में जियो ने अविश्वसनीय प्रगति की है और इस वजह से विकसित वेब ईको-सिस्टम की वजह से आज हम यहां हैं।

जोमैटो इंडिया का पहला इंटरनेट यूनिकार्न

Read more:  Raj Kundra की पुलिस हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ी

जोमैटो भारत का पहला इंटरनेट यूनिकॉर्न है जिसने शेयर बाजार में लिस्टिंग की है। बैंक ऑफ अमेरिका ग्लोबल रिसर्च ने वर्ष की शुरूआत में कहा था कि मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो के दूरसंचार क्षेत्र में उतरने के बाद से ही देश में यूनिकॉर्न कंपनियों की बाढ़ सी आ गई है। जियो का 4जी रोलआउट भारत के इंटरनेट क्षेत्र और यूनिकॉर्न कंपनियों के लिए “गेम चेंजर” साबित हुआ है।

Read more: कल CISCE बोर्ड जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

तेजी से बढ़ी हैं यूनिकार्न कंपनियां

भारत में यूनिकॉर्न कंपनियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। बैंक ऑफ अमेरिका की ग्लोबल रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में 11 नई भारतीय कंपनियों ने यूनिकॉर्न का तमगा हासिल किया। एक अरब डॉलर से अधिक के बाजार मूल्यांकन वाली स्टार्टअप कंपनियों को यूनिकॉर्न कंपनी कहा जाता है। अब तक कुल 37 भारतीय स्टार्टअप कंपनियां यूनिकॉर्न बन चुकी हैं और इनमें से ज्यादातर कंपनियां जियो के लॉन्च के बाद ही अस्तित्व में आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2025 तक इन कंपनियों की संख्या 100 के करीब पहुंच सकती है।

Read more: तेज प्रताप ने लिया Sputnik का दूसरा डोज

स्वीगी की प्रशंसा

रिलायंस जियो के साथ फ्लिपकार्ट, अमेज़ॅन, ओला, उबर, पेटीएम जैसी कंपनियों को धन्यवाद देते हुए दीपिंदर ने कहा कि हम इन दिग्गज कंपनियों के कंधों पर सवार हो कर ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं। प्रतिद्वंदी कंपनी स्वीगी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि “जोमैटो और स्वीगी दुनिया की बेहतरीन फूड सप्लाई ऐप हैं। मुझे नहीं पता कि हम सफल होंगे या असफल पर हम हर वक्त की तरह इस बार भी  निश्चित रूप से अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। मुझे आशा है आज हम जहां हैं, वह सैकड़ों हज़ारों भारतीयों को हमसे अधिक बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करती रहेगी।“

Read more: चलती ट्रेन से मां ने मासूम को फेंका, बाप ने ऐसे बचाया

Read more: Remand Home से एक और बंदी फरार, अपनाया ये तरीका…

इसे भी पढ़ें :

40 साल बाद टाटा में बड़ा बदलाव! अब कौन संभालेगा कमान?

Kohramlive : टाटा समूह की कमान को लेकर बड़ी...

अंबानी फिर नंबर-1, अदाणी भी टॉप पर, भारत के सबसे अमीर कारोबारी कौन… जानें

Kohramlive : भारत के सबसे अमीर कारोबारी परिवारों की...

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...

‘UPI कर दो’ पड़ सकता है महंगा! क्या है सरकार का नया प्लान… जानें

Kohramlive : "UPI कर दो," पिछले कुछ वर्षों में यह...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

40 साल बाद टाटा में बड़ा बदलाव! अब कौन संभालेगा कमान?

Kohramlive : टाटा समूह की कमान को लेकर बड़ी...

अंबानी फिर नंबर-1, अदाणी भी टॉप पर, भारत के सबसे अमीर कारोबारी कौन… जानें

Kohramlive : भारत के सबसे अमीर कारोबारी परिवारों की...

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...

‘UPI कर दो’ पड़ सकता है महंगा! क्या है सरकार का नया प्लान… जानें

Kohramlive : "UPI कर दो," पिछले कुछ वर्षों में यह...