Kohram live desk : आज हम आपको ऐसी ही एक महिला वकील की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने बचपन से ही लोगों के काफी ताने सुने और साबित किया कि मेहनत और लगन से हर कोई अपनी मंजिल को हासिल कर सकता हैं। जालंधर कोर्ट की वकील और रामामंडी की रहने वाली 24 साल की हरविंदर कौर उर्फ रुबी का कद 3 फुट 11 इंच है जिसके लिए उन्हें काफी ताने सुनने पड़ते थे लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। जिंदगी में इंसान को मंजिल रंग-रुप, कद या पैसा देखकर नहीं मिलती है उसके लिए मेहनत और हौंसला रखना पड़ता हैं.

कई बार हौसले टूटे पर हिम्मत नहीं हारी
यह दावा किया जा रहा है कि हरविंदर कौर उर्फ रूबी देश की सबसे छोटे कद की महिला वकील (Lawyer) हैं. डेजवोल्टा प्रोडक्शन की एक रिपोर्ट के मुताबिक हरविंदर कौर का सपना एयर होस्टेस बनने का था, मगर उनकी कम हाइट की वजह से यह पूरा नहीं हो सका. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने हॉकी खेलना चाहा पर अपने कद की वजह से इसे भी नहीं खेल सकीं. छोटे कद के लिए उन्होंने कई जतन किए. इलाज कराए, मगर नतीजा कुछ नहीं निकला. स्थिति यहां तक हो गई कि लोगों के मजाक से बचने के लिए उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था. मगर उनके हौसलों ने उनका साथ नहीं छोड़ा और उन्होंने वकालत के पेशे में आने का फैसला किया. अब उनका सपना जज बनने का है. के नाम से भी जानी जाती हैं. फिलहाल वह जालंधर कोर्ट में कार्यरत है. मगर यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था. लोग उनके छोटे कद का मजाक बनाते थे.
View this post on Instagram
आज हैं हजारों फॉलोअर
हर ओर से निराशा मिलने के बाद कई बार उनका हौसला टूटा भी जिसने उन्हें तनाव, चिंता की ओर धकेल दिया था, मगर उन्होंने खुद को हिम्मत बंधाई. मोटिवेशनल वीडियो देखे और खुद को स्ट्रॉन्ग बनाया. तब फैसला किया कि उन्हें लॉ फील्ड में करियर बनाना है और इसके लिए उन्होंने हर ओर से ध्यान हटा कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया और आज वह अपने हौसलों के दम पर न सिर्फ कामयाब हैं, बल्कि यह दिखाने में सफल हुईं कि आपमें योग्यता हो तो कोई बाधा आपको रोक नहीं सकती. वह वकील के साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. यहां उनके हजारों फॉलोअर हैं. (Image Source: GK Course)
इसे भी पढ़ें :बदले की आग में लड़की ने नकली दूल्हा मंगाकर की ‘शादी’, जानिए फिर क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : 17 साल बाद जमीन से बाहर निकल रहे ये स्पेशल इंसेक्ट, फंगस की चपेट में आ इस प्रकार SEX करते हैं कि…










