Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल में भी कुछ भी साफ नहीं है। कुछ एजेंसियां BJP+ तो कुछ एजेंसियां JMM+ को बहुमत देती दिखाई दे रही है। वहीं, सभी पार्टियां अपना-अपना समीकरण समझने में जुटी है। गुरुवार को JMM और BJP दफ्तर में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, कुछ नेता आराम करते दिखे। दोपहर में CM हेमंत सोरेन ने अपने X पर फोटो शेयर कर लिखा है- फुर्सत के क्षण। फोटो में उनके बाल कल्पना सोरेन संवारती दिख रही है। CM हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन बैठक कर सबसे फीडबैक लिया। वहीं, सोशल मीडिया पर लिखा, “विधानसभा चुनाव में कल मतदान खत्म होने के बाद आज झामुमो परिवार के सभी प्रत्याशियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन बैठक की। सभी ने दिन-रात अपना खून-पसीना बहाकर कड़ी से कड़ी मेहनत की है। आप सभी का आभार और जोहार। अब बस 23 तारीख तक हमें कमर कस कर यही जोश और जज़्बा बरकरार रखना है, भाजपा की हर साजिश को नाकाम करना है।” इधर, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करने के बाद दिल्ली रवाना हो गये। जाने से पहले उन्होंने मीडिया से कहा कि ”जनता की आंखों में बदलाव की ललक उन्होंने देखी है। झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए जनता ने NDA को वोट दिया है। शानदार बहुमत के साथ हम सरकार बनाने जा रहे हैं।”
चुनाव प्रचार समाप्ति पर फुर्सत के कुछ क्षण। pic.twitter.com/pFkw6arUyE
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 21, 2024
इसे भी पढ़ें : सर्दियों में हर रात चेहरे पर लगायें ये तेल, होगा जादू…
इसे भी पढ़ें : लंबे समय तक जीना चाहते हैं तो कुछ आदतों से दूर हो जायें…
इसे भी पढ़ें : “सिंह बाबू” की गाड़ियां देख हिमाकत हो जाती है फेल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 8 जगहों पर NIA की रेड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एग्जिट पोल पर क्या बोली JMM… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में बड़ा हा’दसा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : परदेश से लौटे बेटे को सौतेली मां और बाप ने मा’र दिया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :2025 IPL Mega Auction : इस खतरनाक खिलाड़ी पर लग सकती है बोली…
इसे भी पढ़ें : CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेट शीट… देखें
इसे भी पढ़ें : घर की बड़ी बहू की खुराफाती के बाद FIR, DSP पर आंच…
इसे भी पढ़ें : CM की गाड़ी का कटा चालान, हालांकि…







