बजट 2026-27 के ‘साइलेंट हीरोज’ को जानें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लोकसभा में अपना लगातार नौवां बजट पेश करेंगी, वित्त मंत्री मंच पर भले अकेली नजर आयें, लेकिन पर्दे के पीछे वित्त मंत्रालय के अनुभवी नौकरशाहों की मजबूत टीम दिन-रात मेहनत कर चुकी होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 7.4 फीसदी की अनुमानित विकास दर, वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितता और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के तीसरे पूर्ण बजट की बड़ी जिम्मेदारी इन्हीं अफसरों के कंधों पर है। आइये जानते हैं बजट 2026-27 के वो चेहरे, जो आर्थिक स्क्रिप्ट लिख रहे हैं—

अनुराधा ठाकुर : आर्थिक मामलों की सचिव

1994 बैच की IAS अधिकारी अनुराधा ठाकुर बजट 2026-27 की सबसे अहम कड़ी हैं। संसाधनों के आवंटन से लेकर व्यापक आर्थिक ढांचे तक, हर बड़े फैसले की कमान उनके हाथ में है। 1 जुलाई 2025 को जिम्मेदारी संभालने वाली अनुराधा ठाकुर इस विभाग की पहली महिला प्रमुख हैं और यह उनका पहला बजट है।

अरविंद श्रीवास्तव : राजस्व सचिव

कर नीति के मास्टरमाइंड माने जाने वाले अरविंद श्रीवास्तव पर इनकम टैक्स, कॉरपोरेट टैक्स, जीएसटी और कस्टम कर प्रस्तावों की पूरी जिम्मेदारी है। वित्त मंत्रालय और पीएमओ का अनुभव रखने वाले श्रीवास्तव से टीडीएस सरलीकरण और सीमा शुल्क में राहत की उम्मीदें जुड़ी हैं।

वुमलुनमंग वुअलनाम : व्यय सचिव

सरकारी खर्च, सब्सिडी का संतुलन और योजनाओं का सही क्रियान्वयन, सब कुछ इनके विभाग के दायरे में है। राजकोषीय अनुशासन और घाटे को काबू में रखने की अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

एम. नागराजू : वित्तीय सेवा सचिव

सरकारी बैंकों, बीमा कंपनियों और पेंशन सिस्टम की सेहत पर नजर। वित्तीय समावेशन, ऋण विस्तार और डिजिटलीकरण के जरिये सरकार के आर्थिक एजेंडे को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका है।

अरुणिष चावला : दीपम सचिव

सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी बेचकर गैर-कर राजस्व जुटाने की जिम्मेदारी। बजट में विनिवेश के लक्ष्यों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

के. मोसेस चालई : सार्वजनिक उद्यम विभाग सचिव

चुनिंदा पीएसयू के पूंजीगत खर्च और परिसंपत्ति मौद्रीकरण पर नजर। सरकारी कंपनियों की वित्तीय सेहत सुधारने की बड़ी जिम्मेदारी इनपर है।

वी. अनंत नागेश्वरन : मुख्य आर्थिक सलाहकार

आर्थिक विकास का आकलन, सेक्टरवार विश्लेषण और वैश्विक जोखिमों की पहचान रखने की दमखम रखने वाले वी. अनंत नागेश्वरन राजकोषीय नीति और बड़े आर्थिक सुधारों पर वित्त मंत्री को अहम सलाह देते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी के इस इलाके में आ’ग का तांडव…

Ranchi : राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित...

9 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर…

Gaya : गया में SSP कार्यालय की ओर से...

रात के सन्नाटे में कर डाला भयानक कांड…

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर प्रखंड की गुलकेड़ा...

मानसून का हुआ आगमन, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट…

Kohramlive : भीषण गर्मी से जूझ रहे देशवासियों के...