Ranchi : रांची का मौसम सुहाना बना हुआ है। मानसून की एंट्री की बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। माैसम केंद्र के अनुसार रांची में 22 से 27 जून तक बादल छाए रहेंगे। दाे या दाे से अधिक बार बारिश होने की संभावना है। इस दाैरान अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री और न्यूनतम 23 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
रांची और आसपास के जिले में बुधवार की सुबह में बारिश के बाद दिन में धूप निकली। पर, दाेपहर बाद काले बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगी। कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। इससे रांची का अधिकतम पारा 3 डिग्री लुढ़ककर 35.4 डिग्री पहुंच गया। इधर, राज्यभर में दो दिनों में ठनका गिरने से 27 लोग काल के गाल में समा गए। मंगलवार को 14 और बुधवार को भी 13 लोगों की जान चली गई। माैसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि मानसून आगे बढ़ रहा है। अगले चार से पांच दिनाें तक पूरे राज्य में बारिश हाेगी। 30 से 40 किमी की स्पीड से हवा चलेगी। वज्रपात भी हो सकती है। कुछ जगहाें पर भारी बारिश हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने हनी सिंह को दी धमकी, दिल्ली पुलिस रेस
इसे भी पढ़ें : कस्टमर केयर बन निकाले 2 लाख 49 हजार 898 रुपये
इसे भी पढ़ें : अगले 3 घंटों मे गरज, व्रजपात के साथ बारिश का अलर्ट
इसे भी पढ़ें : जीतन राम मांझी NDA में शामिल
इसे भी पढ़ें : अभिनेत्री अमीषा रांची कोर्ट में नहीं हुईं पेश, अगली सुनवाई इस दिन
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन जिलों में व्रजपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट
इसे भी पढ़ें : घड़ी ने बचाई लड़की की जान, जानकर रह जाएंगे हैरान
इसे भी पढ़ें : दीपिका-शोएब के घर आया नन्हा मेहमान, हुई प्रीमैच्योर डिलीवरी…















