RANCHI : रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में 10 दिनों की देरी से मानसून ने दस्तक दे दी। IMD के मुताबिक, 21 से 23 जून तक राज्यभर में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी की स्पीड से हवा चलने के साथ वज्रपात की संभावना है। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में भारी बारिश होने की संभावना है। 21 से 24 जून तक रांची का अधिकतम पारा 36 से 31 डिग्री के बीच रहेगा।
माैसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने राज्य भर में मानसून को लेकर चेतावनी जारी की है। उन्हाेंने कहा कि अगले तीन दिन मानसून शुरुआती दौर में है। इस दाैरान वज्रपात की घटनाएं ज्यादा होंगी। इसलिए पेड़ और पाेल के नीचे खड़े होने से बचें। वहीं मौसम खराब हाेने पर बाइक चालक भी सतर्क रहें। वे भी ठनका की चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीणों को मौैसम खराब हाेने पर तुरंत पशु लेकर घर लाैटने की सलाह दी गई है।
मंगलवार को झमाझम बारिश के साथ कई जगहों पर वज्रपात भी हुआ, जिससे 14 लोग काल के गाल में समा गये। वहीं 36 से ज्यादा घायल हैं। मौसम विभाग के अनुसार रांची में करीब 45 मिनट तक बारिश हुई।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश
इसे भी पढ़ें :झारखंड में मानसून की एंट्री, तन-मन भिंगो सुकून हासिल किया लोगों ने…
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में झमाझम बारिश, बिजली रूला गई कोकर में…
इसे भी पढ़ें :अगले 3 घंटों में रांची समेत कई इलाकों में IMD अलर्ट, देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में मौसम के तेवर अभी तल्ख, 24 घंटे में…
इसे भी पढ़ें :रेड अलर्ट पर यह राज्य, अगले 4 दिन तक भारी बारिश
इसे भी पढ़ें :अगले 24 घंटों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
इसे भी पढ़ें :झारखंड में ओरेंज अलर्ट जारी, इस दिन बारिश के आसार
इसे भी पढ़ें :‘त्रिवेणी सैनिक’ की मनमानी से NTPC की साख पर बाट, गोलबंद होते लोग… देखें








