Kohramlive : अगले साल यानी 2025 में 8th Pay Commission लागू किया जा सकता है। यह लागू होने के बाद न्यूनतम सैलरी में 186 परसेंट का इजाफा हो सकता है, हालांकि इसको लेकर केंद्र सरकार की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है, पर आठवें वेतन आयोग को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही है।
जानिए कितनी हो जायेगी सैलरी (8th Pay Commission)
सातवां वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 रुपये तक है। सातवां वेतन आयोग जब लागू हुआ था तब सैलरी में 7 हजार रुपये का इजाफा हुआ था। आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद फिटमेंट फैक्टर 2.86 हो सकता है, वहीं, इसमें 29 बेसिक प्वाइंट भी बढ़ाने की उम्मीद है। आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद सैलरी में बंपर इजाफा हो सकता है।
फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से सिर्फ कर्मचारी ही नहीं बल्कि पेंशन धारकों को भी लाभ होगा। पेंशनर्स को उम्मीद है कि आठवां पे कमिशन लागू होते ही पेंशन 186 फ़ीसदी बढ़कर 25740 तक हो जायेगा।
इसे भी पढ़े : UPI यूजर्स जरूर पढ़ें ये खबर, वरना हो सकता है स्कैम…
इसे भी पढ़ें : बदल गया UPI Payment का नियम, आम जनता के जेब पर पड़ेगा इसका सीधा असर












