KohramLive : बेशक, बंदा कोई हो, अपने प्रेम संबंध और वैवाहिक संबंध की भविष्यवाणी को लेकर बेहद उत्सूक रहते हैं। यह प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी जोड़ियों के बीच दिन कैसा रहेगा, आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह का कांटा चुभेगा, इसके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है, उनका भी हाल कैसा रहेगा, यह संकेत मिल जाते हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से सोमवार को कैसे गुजरेगा आपका दिन, जानें…
मेष

मेष जातक के प्रेम अलर्ट मोड में रहे। नोंकझोंक होने की पूरी संभावना है। छोटी सी बात को लेकर एक दूसरे पर तोहमत लगा सकते हैं। वैसे परेशानी वाली कोई बात नहीं होगी, क्योंकि इसमें भी दोनों का प्रेम छिपा होगा।
वृष

मन में बहुत सी बातें उमड़-घूमड़ सकती है। सोचने पर मजबूर हो सकते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है। इसका कारण जानने को बेचैन रहेंगे। दोनों अपना फर्ज निभाने में लगे रहेंगे। प्रेम जीवन में आई जरा सी खटास आगे चलकर बात बिगड़ सकती है।
मिथुन

सोमवार का दिन बहुत ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। अपने आप को एक बंधन में जकड़ा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। कुछ समय के लिए प्रेमी जीवन से दूर चले जाना चाहिए, ताकि खुद को आजाद महसूस कर सकें। इसके बाद प्रेमी जीवन में भी रुचि रख पायेंगे।
कर्क

सोमवार का दिन खर्चिला सिद्ध हो सकता है, वहीं जेब अच्छी खासी ढीली हो सकती है। इसका अफसोस नहीं होगा, प्रेमी के ऊपर खर्चा कर के सुख की अनुभूति मिलेगी। दोनों मजे में रहेंगे।
सिंह

दोनों एक दूसरे को गिफ्ट दे सकते हैं। प्रेमी लाभ देने वाला सिद्ध हो सकता है, वहीं आर्थिक रुप से सहायता करने वाला भी हो सकता है। प्रेम संबंधों में वृद्धि होने की संभावना बन रही है, वहीं दोनों किसी धार्मिक स्थान पर जाकर भगवान का आशीर्वाद भी ले सकते हैं।
कन्या

प्यार के खुमार में बुखार लग सकता है। प्यार का इजहार बढ़-चढ़कर कर सकते हैं, भले प्रेमी को पसंद न हो। जरुरी यह है कि दोनों की पसंद-नापसंद को जानने का प्रयास अवश्य करें। अपनी बातों को दूसरे पर लादना अच्छी आदत नहीं कही जा सकती है।
तुला

छुपा प्यार परिवार वालों के सामने छलक सकता है। इससे नई मुसीबत आ सकती है और सवालों के बौछार सी हो सकती है। इस परिस्थिति का सामना समझदारी से करना होगा, वहीं झूठ का सहारा तो बिलकुल ना लें।
वृश्चिक

प्रेम जीवन पर ग्रहण लग सकते हैं, गंभीर तोहमत लगने के पूरे चांस हैं। खामोशी बेहतर हथियार मानी जा सकती है। एक चुप्पी कई सवालों को दफना दे सकती है।
धनु

आज मन में कहीं दूर जाने का विचार कौंध सकता है, जहां दोनों के सिवा दूसरा कोई ना हो। दोनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहेगें, बेहद सुकून मिल सकता है।
मकर

दोस्त अपना लव लाईफ़ कैसे जीता है और कैसे निभा रहा है, इसकी तुलना अपने प्रेमी जीवन के साथ ना करें, क्योंकि जहां तुलना होने लगती है वहां फिर कमियां ही कमियां नजर आना शुरू हो जाती है। वैसे भी इंसान कोई हो, उसमें कोई न कोई खामियां जरूर रहती है।
कुंभ

नये-नये प्रेम संबंधों को बहुत ही प्यार से सहेजकर रखना होता है, नाजुक दिल में गलतफहमी की इंट्री सो बचना होगा। पहले एक-दूसरे को बहुत करीब से जानने की कोशिश करें। एक-दूसरे की पसंद-नापसंद को जाने और अन्य बातों का मजा लें।
मीन

अगर, विवाहेतर संबंध बने हुये हैं, तब पछतावा होने की संभावना है। आत्मग्लानि महसूस हो सकती है कि कहीं ना कहीं अपने जीवनसाथी के साथ अन्याय कर रहें हैं। लेकिन यह भी सोचें कि प्रेमी के साथ भी इंसाफ़ नहीं किया है। आज खुद को दोराहे पर खड़ा महसूस कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : कृष्ण जन्माष्टमी कब, सही तिथि और शुभ मुहूर्त… जानें












