Kohramlive : आज का दिन यानी रविवार 7 जनवरी को कर्क और मकर राशि के लोगों के लिए बहुत बढ़िया है। धन लाभ का पूरा चांस है। धन-दौलत में वृद्धि की संभावना है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मीडिया में आई खबरों के अनुसार अनुराधा नक्षत्र में इन राशियों के लोगों को जबर्दस्त कामयाबी मिलेगी। करियर को लेकर कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है।

मेष :इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ नये अधिकार दिये जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अटके काम पूरे हो सकते हैं। मेहमानों के घर आने की संभावना है। वैसे कल का दिन कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कारोबार में कुछ प्रॉब्लब हो सकता है। दोपहर बाद सब कुछ ठीक-ठाक हो जाने के आसार हैं।

वृष : इस राशि के जातकों को रविवार को भाग्य पूरा साथ देगा। सांसरिक सुख भोग के साधनों में इजाफा होगा। कहीं काम से बाहर जाना पड़ सकता है। किसी बुजुर्ग से बहस न करें, उनकी सलाह-मशविरा पर चलें, लाभदायक होगा। कल लाभ होने का पूरा चांस है।

मिथुन : इस राशि के लोगों का आज का दिन बढ़िया है। लटके काम पूरे हो सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में बिजनेस पार्टनर से सहयोग मिल सकता है। कर्ज चुकता कर सकते हैं। मन खुश रहेगा।

कर्क : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। बहुत दिनों से रूके धन की प्राप्ति होगी, वहीं जरूरी काम पूरे होंगे। नये संबंधों में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी कामयाबी मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। रात्रि का समय मंगल कार्यों में बीतेगा।

सिंह : इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्मान से भरा होगा और आपको लाभ होगा। भरपूर संतुष्टि मिलेगी। आज दूसरों की बातें भी सुननी चाहिए। दुकान या कार्यालय में टीमवर्क के जरिए ही काम निकालने में कामयाब होंगे। लटके काम पूरे होंगे।

कन्या : कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन हर काम को संभल कर करना होगा। जिगरी दोस्त से बेवजह विवाद हो सकता है। खुशनुमा माहौल बनाने की कोशिश करें। अकस्मात कोई नया परिवर्तन आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी और अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

तुला : इस राशि के लोगों को लाभ होगा और धन सम्मान में वृद्धि होगी। किसी उलटफेर में बड़ा लाभ हो सकता है। घर के पुराने लटके हुए काम बन जाने से लाभ ही लाभ होगा। नये काम में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गौर करने के बाद ही कोई फैसला लें।

वृश्चिक : इस राशि के वालों का आज खुशियों से भरा दिन होगा। आर्थिक लाभ होगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। सभी उत्तरदायित्वों को बेहतरीन तरीके से निभा पायेंगे।

धनु : धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोई अधुरे काम पूरा होंगे। कोई पुरानी कर्जे से मुक्त हो सकते हैं। कुछ जरूरी घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। जेब का खास ख्याल रखें। शाम का समय दोस्तों के साथ बीतेगा।

मकर : इस राशि के लोगों को विवाह या किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आज पूरा लाभ होने की संभावना है। कोई पुराना दोस्त या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई उधार मांगे तो कतई न दें। वर्ना आपके साथ उसके रिश्ते खराब हो सकते हैं।

कुंभ : कुम्भ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कामयाबी देने वाला साबित हो सकता है। धन सम्मान में वृद्धि होगी। सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वन्दी आपसे पीछे रह जायेंगे। आज आपको मनचाहा लाभ होगा। दिन का उत्तरार्ध भी शुभव्यय कीर्ति की वृद्धिकारक है। पुण्य काम में खर्चा हो सकता है।

मीन : इस राशि के जातकों को धन संपत्ति में वृद्धि होगी। ननिहाल में खूब मान-सम्मान मिलेगा। पत्नी पक्ष से भरपूर मदद और सहयोग मिलेगा। नौकरी में कुछ लोग आपकी चुगली कर सकते हैं। जिससे शाम में समय मूड खराब हो सकता है। अपने गुरु के प्रति निष्ठा व भक्तिभाव पूर्ण रखें।
इसे भी पढ़ें : अंजय श्रीवास्तव होंगे रांची सेंट्रल जेल के जेलर
इसे भी पढ़ें : भारत को मिली बड़ी कामयाबी, आदित्य-एल1 पहुंचा अपने मुकाम पर… देखें
इसे भी पढ़ें : जब टीचर ने जाना, बेटी घर में महफूज नहीं, तब क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची के बड़ा तालाब इलाके में सनसनी… जानें मामला
इसे भी पढ़ें : झारखंड में उ..हू..हू..हू..हू करा सकता है ठंड, जानें कब से…
इसे भी पढ़ें : गांव में दो शख्सों के पहुंचते ही खुला बड़ा राज, बिदकी महिलाएं…












