spot_img
spot_img

महिला को किस किया, अब सफाई में ये बोल गये उदित नारायण… वीडियो वायरल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित वेटरन सिंगर उदित नारायण अपने एक लाइव शो के दरम्यान अपनी ओछी हरकत को लेकर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिंगर उदित नारायण सेल्फी लेने के दौरान अपनी महिला फैंस को किस कर रहे हैं। तेजी से वायरल होते वीडियो पर सिंगर उदित नारायण ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने मीडिया से कहा कि ‘फैंस इतने दीवाने होते हैं, हम लोग ऐसे नहीं हैं। डीसेंट लोग हैं। इस चीज को वायरल करके क्या करना है। वहां भीड़ में बहुत सारे लोग थे और हमारे पास बॉडीगार्ड भी थे, लेकिन फैंस को लगता है कि उन्हें किसी भी तरह हमसे मिलने का मौका मिल जाये। ऐसे में कुछ लोग हाथ मिलाने के लिये हाथ बढ़ाते हैं, कुछ हाथ पर किस करते हैं। ये सब दीवानगी होती है, इस पर उतना ध्यान नहीं देना चाहिये। मेरी फैमिली की इमेज ऐसी है कि हर कोई चाहता है कि विवाद हो। मेरा बेटा आदित्य हमेशा चुपचाप रहता है। जब मैं स्टेज पर गाता हूं तो वहां एक पागलपन होता है। फैंस मुझसे प्यार करते हैं, मुझे भी लगता है कि उन्हें खुश होने दो। वैसे हम इस टाइप के लोग नहीं हैं। हमे भी फैंस को खुश करना होता है। मैं 46 साल साल से इंडस्ट्री में हूं। मेरी छवि ऐसी नहीं रही, जब फैंस मुझ पर प्यार लुटाते हैं तो मैं जोड़ लेता हूं। स्टेज पर ये सोचकर झुक जाता हूं कि फिर आज का ये समय लौटकर आये या ना आये।

इसे भी पढ़ें :मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहन, वित्त मंत्री पेश कर रहीं बजट, क्या बोलीं… जानें

इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ सिलेंडर… देखें ताजा रेट

इसे भी पढ़ें :प्रयागराज से आ रही बस का मौ’त की घाटी में भयानक ए’क्सीडेंट(Video)

इसे भी पढ़ें :सांसद बोले, इस मकसद से काम कर रही है भाजपा…

इसे भी पढ़ें :यूपी में धार्मिक स्थल पर भगदड़, एक साथ चली गई इतनी जान…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...