Kohramlive Desk : ‘Pathaan’ फिल्म आजकल तमाम कंट्रोवर्सी का सामना कर रही है। इस बीच शाहरुख खान ने कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। शाहरुख खान, रानी मुखर्जी के साथ कोलकाता पहुंचे थे। इवेंट में बॉलीवुड बादशाह को देखकर फैंस का एक्साइटमेंट हाई हो गया। किंग खान और रानी मुखर्जी के अलावा जया बच्चन, बॉलीवुड शंहशाह अमिताभ बच्चन भी फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बने। फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान ने सोशल मीडिया के बारे में अपनी राय रखी। इसके अलावा जाते-जाते पठान का प्रमोशन भी किया।
स्पीच की शुरूआत बंगाली भाषा में
किंग खान कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के स्पीच की शुरूआत बंगाली भाषा में बात करके की। शाहरुख खान के आते ही पूरा स्टेडियम तालियों की शोर से गूंज उठा। मॉर्डन जमाने और सोशल मीडिया पर बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा, आज के वक्त में सोशल मीडिया द्वारा एक कलेक्टिव नरेटिव दिया जाता है। मैंने कहीं पढ़ा था, निगेटिविटी सोशल मीडिया के यूज को बढ़ाती है। इसके अलावा इसकी कमर्शियल वैल्यू भी बढ़ती है। इस तरह की कहानियां हमें भटकाने और बांटने का काम करती है। सिनेमा इंसान की बर्ताव को दिखाता है, जिससे मानव भाईचारा और सहानुभूति आती है। किंग खान ने फिल्मों में उनके गाने के लिए अरिजीत सिंह और कुमार सानू का शुक्रिया भी अदा किया।
दमदार डायलॉग के साथ किया क्लोजअप
सिनेमा और सोशल मीडिया के बारे में शानदार स्पीच देने के बाद शाहरुख खान ने इसका क्लोजअप एक दमदार डायलॉग के साथ किया। किंग खान अपने अंदाज में कहते हैं, अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए। मौसम बिगड़ने वाला है। कुछ दिनों से हम लोग यहां पर नहीं आए हैं। आप लोगों से मिलना नहीं हो पाया है। पर अब दुनिया नॉर्मल हो गई है। हम सब खुश हैं। मैं सबसे ज्यादा खुश हूं। ये बात मुझे बताने में बिल्कुल अपात्ति नहीं है कि दुनिया चाहें कुछ भी कर ले। मैं और आप लोग जितने भी पॉजिटिव लोग हैं। सब जिंदा हैं। शाहरुख खान के इतना बोलते ही लाखों की भीड़ से भरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है। सोशल मीडिया पर भी उनके इस डायलॉग की क्लिप शेयर की जाने लगी है।
The moment we all are waiting for…
Pathaan and his words…
goosebumps guaranteed.
KIFF-22#Pathaan #ShahRukhKhan𓀠 #SRK𓃵 #ShahRukhKhan pic.twitter.com/dVF1oXOmCA— SRKsWorld (@SRKtheG0D) December 15, 2022
इसे भी पढ़ें : बारात से पहले कोहराम… देखें
इसे भी पढ़ें : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी खूब रोया… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : DC नैंसी सहाय के एक्टिव मोड में आते ही मचा तहलका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरेराह कांग्रेस नेता को गोलियों से भून डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : गडकरी ने किया ऐलान, हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड होगी तय
इसे भी पढ़ें : घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से किया छलनी, बाप-भाई लहूलुहान… कहां-कैसे देखें
इसे भी पढ़ें : Karisma Kapoor के बच्चों को बड़ी राहत, संजय कपूर के बैंक अकाउंट फ्रीज…
इसे भी पढ़ें : दिग्गज एक्टर का निधन…
इसे भी पढ़ें : Social Media : खुशियों की दस्तक फिर से, ये TV एक्ट्रेस बनेगी दूसरी बार मां…
इसे भी पढ़ें : Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…
इसे भी पढ़ें : Bhojpuri Star : भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल… देखें






