Kohramlive : खूंटी की शांत वादियों में शनिवार की रात एक ऐसा तूफान उठा जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। तपकरा थाना क्षेत्र के कुमांग गांव में प्रेम कहानी का वह काला सच सामने आया जिसने प्यार को खून में रंग दिया। गांव की सुकून भरी दोपहर अचानक चीखों में बदल गई, जब प्रेमचन्द साहू ने अपनी प्रेमिका को उसकी मां के सामने ही मौत के घाट उतार दिया। धारदार चाकू से वार कर प्रेमचन्द ने उस मासूम जिंदगी को हमेशा के लिये खामोश कर दिया। गांव की गलियों में गूंजती मां की चीखें भी इस बेरहम वार को रोक न सकीं। हत्या कर बाइक से भागने की फिराक में जुटे प्रेमचन्द को तोरपा पुलिस ने शनिवार शाम धर दबोचा। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। रविवार तड़के साढ़े चार बजे के बीच आरोपी हथकड़ी पहने ही थाना से फरार हो गया। पुलिस की नींद उड़ी, तोरपा और तपकरा थानों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कस्टडी से फरार होते ही प्रेमचन्द ने किसी तरह हाथों में लगी हथकड़ी को खोल लिया और रास्ते में कहीं फेंक दिया। तीन घंटे की खाक छानने के बाद पुलिस ने उसे फिर से अरेस्ट कर लिया। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद हथकड़ी भी बरामद की गई। तपकरा के सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार संदेही गुनहगार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, मोटरसाइकिल, दौली और मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। वह रांची के लापुंग थाना क्षेत्र के मालगो गांव का रहने वाला है।
इसे भी पढ़े :मां के सामने ही बेटी का कर दिया ये हाल, कांप गया कलेजा…
इसे भी पढ़े :साल का आखिरी सूर्यग्रहण कल, इनकी चमकेगी किस्मत, ये रहे सतर्क
इसे भी पढ़े :दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा मौसम, इस रोज तक बारिश… जानें











