spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

# Kidnapping : तमाड़ में ट्यूशन पढ़ने जा रही नाबालिग का अपहरण

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : तमाड़ थाना क्षेत्र के तड़ाई गांव की एक 16 साल की नाबलिग लड़की मीरा कुमारी (काल्‍पनिक नाम) का दिन-दहाड़े अपहरण (Kidnapping) कर लिया गया। तीन नकाबपोश बदमाश उसे सफेद रंग की इंडिका कार में जबरन बैठाकर भाग निकले। नाबालिग गांव के राजेंद्र मांझी की बेटी है। वह विजयगिरी स्‍कूल में दसवीं की छात्रा है। वह शुक्रवार को सुबह साढ़े छह बजे ट्यूशन के लिए एक शिक्षक के घर पैदल जा रही थी। शिक्षक के घर पहुंचने के पहले ही उसका अपहरण (Kidnapping) कर लिया गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गांव के कुंज बिहारी दास ने अपहरण करने वालों में रड़गांव के एक लड़के को पहचाना भी है। किसी ने लड़की के माता-पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे तमाड़ थाना पहुंचे और अपहरण का मामला दर्ज कराया। खबर लिखे जाने तक रांची-टाटा रोड को स्‍थानीय लोगों ने रंगामटी में जाम कर दिया था।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या में मामला फिरौती को लेकर अपहरण का नहीं है। लड़की को खोज निकाला गया है। वहीं अपहरणकर्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : AJSU नेता राजेंद्र महतो का निधन,  आज शाम होगा अंतिम संस्कार    

इसे भी पढ़ें : Snakebite से बुझा घर का चिराग, रिम्स में हुई मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

रांची में घरेलू कामगारों की रैली कल…

Ranchi : सुबह की पहली चाय से लेकर रात...

चौपारण में चौथी रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी…

Chouparan : सावन की दस्तक से पहले ही चौपारण...