spot_img
spot_img

AJSU नेता राजेंद्र महतो का निधन,  आज शाम होगा अंतिम संस्कार    

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बोकारो : बेरमो के AJSU आजसू नेता सह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो का असामयिक निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। श्री महतो कई दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। वे पहले से भी हृदय रोग से पीड़ित थे।

श्री महतो ने जानकारी दी है कि 12 बजे के बाद पोस्टमार्टम होने के बाद दिन के 2:00 बजे तक चास AJSU कार्यालय धर्मशाला मोड़,  वीटू मॉल, चास, बोकारो में रखा जाएगा। उसके बाद पारटांड़, जीजीएसई इंजीनियरिंग कॉलेज, कांड्रा में भी शाम 5:00 बजे तक उनके अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। फिर अंतिम संस्कार के लिए इजरी नदी घाट ले जाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Snakebite से बुझा घर का चिराग, रिम्स में हुई मौत

उपचुनाव के दौरान प्रचार भी किया था

राजेंद्र महतो ने हाल ही में हुए बेरमो उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी योगेशवर महतो के पक्ष में चुनाव प्रचार करने बेरमो भी गए थे। उन्होंने बोकारो थर्मल में AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो के साथ मंच भी साझा किया था। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी थी और उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनके असामयिक निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

AJSU और अन्य पार्टी के नेताओं ने जताया शोक

समरेश सिंह के भाजपा छोड़ने के बाद राजेंद्र महतो ने भाजपा को बोकारो विधानसभा फिर से खड़ा करने  का काम किया था। राजेंद्र महतो ने झारखंड आम चुनाव में आजसू के टिकट से बोकारो विधानसभा सीट चुनाव लड़ने का काम किया था। शोक व्यक्त करने वाले में पूर्व सांसद रविन्द्र  पांडेय, कांग्रेस नेता कुमार जयमंगल, प्रमुख गिरिजा देवी, बसपा नेता लालचंद  महतो, भाजपा नेता अर्चना  सिंह, लक्ष्मण नायक सहित आशुतोष  सिंह, अभय  सिंह आदि शमिल हैं।

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : हाथी ने साइकिल सवार को पटका, हालत गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...