Hazaribagh,Barkagaon(Shivnarayan Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव की अपहृत लड़की को बड़कागांव पुलिस ने सही-सलामत खोज निकाला। वह कर्नाटक में मिली। वहीं, एक अपहरणकर्ता राघवेन्द्र हरिजन को अरेस्ट कर लिया गया। बड़कागांव के ढेंगा कदमाडीह में रहनेवाले एक शख्स ने इल्जाम लगाया कि उनकी बेटी को ढेंगा से अपहरण कर भगा ले जाया गया था। थानेदार कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। पीड़िता की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पुलिस बड़कागांव से जमखंडी, कर्नाटक पहुंची, जहां उन्होंने पीड़िता को सुरक्षित ढंग से बचाया और राघवेन्द्र हरिजन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। अपहृत लड़की को खोज निकालने में SI अभिषेक कुमार, चोटू उरांव और सशस्त्र बलों की सराहनीय भूमिका रही।
अगवा लड़की कर्नाटक में सही-सलामत मिली
Date:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें
Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...
JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…
Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...
अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…
Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...
बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...
अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…
Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...







