Khunti : खूंटी के मशहूर बाबा आमरेश्वर धाम परिसर में पुलिस ने साफ सफाई और घास काटकर आज खूब वाहवाही बटोरी। आम जनों को पहली दफा यह महसूस हुआ कि पुलिस उनके साथ है। सावन के इस महीने में आमरेश्वर धाम में कांवरियों की भीड़ उमड़ आती है। इन कांवरियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो, इसका ख्याल रख खूंटी पुलिस ने आज विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। पुलिस के जवान झाड़ू कुदाल लेकर बाबा धाम परिसर में पहुंचे और साफ-सफाई में जुट गए। मंदिर के आस-पास के इलाकों में भी सफाई अभियान चलाया गया। मंदिर परिसर में उग आई घास और पेड़ की टहनियों की छटाई कजी गई। जवानों ने वहां के फाउंटेन मेजर में फेले कचरे को ब्लीचिंग पाउडर डाल अच्छी तरह से साफ किया। वहां लगी मशीन का भी जंग छुड़ाया गया। तोरपा के SDPO ओम प्रकाश तिवारी और तोरपा के थानेदार सत्यजीत कुमार की देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया। उनके साथ सेट, SIRB एवं जिला बल के जवान थे। खूंटी के एसपी अमन कुमार के हुक्म पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत करीब 4 घंटे तक साफ-सफाई की गई।
इसे भी पढ़ें : क्रिकेटर्स अब नहीं कर सकेंगे उम्र घोटाला, BCCI कर रहा जांच का पुख्ता इंतजाम
इसे भी पढ़ें : डायन करार देकर जेठानी का किया यह हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : “पीली शर्ट वाले अंकल ने किया गंदा काम”… देखें
इसे भी पढ़ें :WHO ने किया इमरजेंसी का ऐलान, जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड को खनन नहीं, आकर्षण के चश्मे से देखने की जरुरत : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :झारखंड में तबाही का इरादा, पहली दफा मिला 44 mm High Explosive ग्रेनेड








