Palamu : थाना के अंदर ASI चंद्रदीप प्रसाद की धुनाई कर देने वाले शख्स चंदन गुप्ता को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। इल्जाम है कि चंदन ने ASI को गालियां बकते हुये उनका गट्टा धर लिया और गला धर कर उन्हें दिवाल में जोर का धक्का दे दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे अन्य पुलिस अधिकारियों ने चंदन को अपने काबू में कर लिया। इसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। जेल जाने से पहले चंदन भी थाना में खूब जोर-जोर से चिल्ला ASI चंद्रदीप पर गंभीर इल्जाम लगा रहा था। यह वारदात पलामू के हुसैनाबाद महिला एवं बाल संरक्षण थाना में हुई। ASI चंद्रदीप प्रसाद ने चंदन के खिलाफ हुसैनाबाद में FIR दर्ज करायी है।
दर्ज FIR में यह इल्जाम लगाया गया है कि महिला थानेदार द्वारा मोबाइल पर उन्हें बताया गया कि जपला में रहनेवाली पूजा कुमारी ने अपने पति चंदन प्रसाद के खिलाफ आवेदन दिया है, उसे जांच कर लें। चंदन पलामू के रेहला में रहता है। ASI पूजा से पूछताछ करने लगे, तभी पूजा के मोबाइल पर उसके पति का फोन आया। तब पूजा अपने पति से बोली कि वो हुसैनाबाद महिला थाना में है। कुछ देर बाद ही उसका पति चंदन एक चार पहिया गाड़ी (JH03AE 2561) से थाना पहुंच गया। पति-पत्नी को वो समझा रहे थे, तभी अचानक चंदन जोर-जोर से कक्ष में चिल्लाने लगा। गालियां बकते हुये ASI का गट्टा धर लिया और फिर उन्हें मारने लगे। कक्ष में मौजूद मुंशी अजय कुमार तिवारी, महिला सिपाही सोनमति कुमारी, किरण कुमारी ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। इस बीच कुछ अन्य पुलिककर्मी भी मौके पर पहुंच गये थे।
इसे भी पढ़ें :उलिहातू सजधज कर तैयार, SPG ने संभाली सुरक्षा की कमान…
इसे भी पढ़ें :वर्ल्ड कप का 27 हजार का टिकट ढाई लाख में, खुला राज… जानें
इसे भी पढ़ें :दुबई में बैठे गैंगस्टर प्रिंस खान तक पहुंचाता था माल, क्या हुआ हाल… जानें
इसे भी पढ़ें :स्थापना दिवस कल, कई पॉलिसी होगी लॉन्च, बंट सकती है नौकरी
इसे भी पढ़ें :अलर्ट मोड में रिम्स, आईसीयू-बी में बेड रिजर्व… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :PM के आगमन से पहले जान लें खूंटी का ट्रैफिक सिस्टम…












