Delhi : दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के PS बिभव कुमार को कोर्ट से फिर झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। PS बिभव पर स्वाति मालीवाल पर कथित हमले का इल्जाम है। पांच दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज बिभव को कोर्ट में पेश किया गया था। तीस हजारी कोर्ट के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। अब मामले में अगली सुनवाई 28 मई को होगी। यहां याद दिला दें कि आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बिभव के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। मालीवाल का इल्जाम है कि बीते 13 मई को केजरीवाल आवास पर उनके साथ बिभव ने मारपीट की। जिसके बाद 18 मई को PS बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट किया था।
इसे भी पढ़ें :गृह मंत्री अमित शाह और खड़गे आज झारखंड में…
इसे भी पढ़ें :केदारनाथ धाम में टल गया बड़ा हादसा
इसे भी पढ़ें :एनकाउंटर में 8 नक्सली ढेर…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बदला रहेगा मौसम का मिजाज… जानें कब तक
इसे भी पढ़ें :राजधानी में फिर 182 हथियारों के लाइसेंस रद्द
इसे भी पढ़ें :दम फूलने लगे इन बेईमानों के, बहुत जल्द न्योता भेजेगी ED
इसे भी पढ़ें :आज 27 दागियों के वास्ते फरमान, देखें किसका-किसका है नाम







