Bihar : आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने ऐलान कर दिया है “बिहार में अब बदलाव की बारी है और हम अकेले लड़कर सरकार बनायेंगे।” केजरीवाल की यह घोषणा सिर्फ़ एक बयान नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति को खुली चुनौती है। उन्होंने कहा, “दिल्ली में जनसमर्थन मिला, पंजाब में सरकार बनी और अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है।” यह बात अब साफ हो गई है कि आम आदमी पार्टी बिहार को अपने अगले मिशन की जमीन बना चुकी है।
सहयोग की राह अलग, इरादा साफ
दिलचस्प बात यह है कि AAP INDIA गठबंधन में लोकसभा चुनावों के लिए बनी रहेगी, लेकिन विधानसभा चुनावों में अपनी स्वतंत्र रणनीति अपनायेगी। यानी अब पार्टी सिर्फ़ सहायक नहीं, बल्कि निर्णायक बनना चाहती है।












