Kohramlive : उत्तराखंड की बर्फीली वादियों में आस्था और आधुनिकता का मिलन होने जा रहा है। PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब जी तक दो भव्य रोपवे परियोजनाओं को हरी झंडी दिखा दी है। इससे यात्रा सुगम और रोमांचक होगी। 8-9 घंटे की कठिन चढ़ाई अब केवल 36 मिनट में पूरी होगी। इस काम में करीब 4,081 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। यह रोपवे 12.9 किमी लंबा होगा। एक साथ 36 लोगों की बैठने की क्षमता होगी। अत्याधुनिक 3एस तकनीक से बने रोपवे से श्रद्धालुओं को 16 किमी की कठिन चढ़ाई में आराम होगा। इसी तरह गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब में भी रोपवे बनेगा। आस्था के इस नये सेतु में 12.4 किमी लंबी यात्रा आसान हो जायेगी। इसमें करीब 2,730 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सार्वजनिक-निजी भागीदारी से इसका विकास होगा। हेलीकॉप्टर, टट्टू और पैदल मार्ग से यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को अब रोपवे से एक नया, सुरक्षित और तेज विकल्प मिलेगा।
केदारनाथ यात्रा होगी आसान, घंटों का सफर अब मिनटों में…
Date:

टपकती छत से चमकती छत तक, रजरप्पा थाने की बदली तस्वीर…
Ramgarh(Prince Verma): बरसात की हर बूंद कभी रजरप्पा थाने...
शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…
Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...
आखिर पुराने जमाने में दरवाजे छोटे और नीचे क्यों? चौंक जायेंगे… जानें
Kohramlive : अगर आपने कभी किसी पुराने गांव, पुश्तैनी...
ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…
Kohramlive : डायबिटीज आज दुनिया की सबसे आम लाइफस्टाइल बीमारियों...
मानसून में चेहरे पर बढ़ रहे हैं पिंपल्स, अपनायें ये आसान टिप्स…
Kohramlive : बारिश का मौसम तपती गर्मी से सुकून...







