spot_img

सेक्स सीडी मामले में कर्नाटक के वाटर रिसोर्सेस मिनिस्टिर ने किया रिजाइन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : कर्नाटक की सियासत में सेक्स सीडी का मामला गरमाता जा रहा है। इसमें कथित तौर पर राज्‍य के वाटर रिर्सोसेस मिनिस्टिर यानी जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने इस सीडी जारी को करते हुए आरोप लगाया था कि मंत्री रमेश जारकीहोली ने नौकरी दिलाने के नाम पर इस महिला का यौन शोषण किया है। इसे लेकर हंगामा बढ़ते देख रमेश जारकीहोली ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

इसे भी पढ़ें : कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगते ही व्यक्ति की गई जान, शहर में कोहराम

सीएम को लिखा पत्र, निष्‍पक्ष जांच की मांग

इस मामले में आरोपी मंत्री रमेश जारकीहोली ने मंत्री पद से इस्तीफा देते हुए मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा। लिखा है, ‘मुझ पर लगे आरोपों का सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मैं नैतिक आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं।’ इससे पहले उन्‍होंने कहा कि यह मेरे खिलाफ एक राजनीतिक साजिश है। यह सीडी फर्जी है। अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : पहले बच्ची का किया रेप, फिर हत्या कर यहां किया दफन

कांग्रेस ने मंत्री के इस्‍तीफे के लिए किया था

सीडी के सामने आने के बाद कांग्रेस ने आरोपी मंत्री रमेश जारकीहोली के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया था। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को तत्काल प्रभाव से रमेश जारकीहोली का इस्तीफा लेना चाहिए और इस मामले में एफआईआर दर्ज करानी चाहिए।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...