kohramlive desk : कोरोना महामारी से लोग तबाह हो रहे हैं। इसी बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शरीर के ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बताया जा रहा है। जो हो, इस मामले में डाक्टरों की राय ही सर्वोपरि है कि कपूर और लौंग से आक्सीजन लेवल बढ़ सकता है या नहीं।
Read More : Corona को लेकर #PMModi का बड़ा फैसला, अब 18 से उपर वालों को भी लगेगा टीका
वायरल पोस्ट को मंत्री ने भी किया है शेयर
इस वायरल पोस्ट (Viral post) को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी शेयर किया है। इस पोस्ट में कहा जा रहा है कि कपूर (Camphor), लौंग (Clove), अजवाइन (Carrom seeds) और यूकेलिप्टस के तेल की कुछ बूंदें (Eucalyptus oil) मिलाकर सूंघने से शरीर में कंजेशन यानी जकड़न की समस्या को दूर कर ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में (Oxygen level increase) मदद मिलती है।
क्या लिखा है वायरल पोस्ट में
वायरल पोस्ट में लिखा है- ‘कपूर, लौंग, अजवाइन और यूकेलिप्टस के तेल की कुछ बूदें मिलाकर एक पोटली बना लें और उसे दिन भर सूंघते रहें। ऐसा करने से शरीर का ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है और कंजेशन की समस्या दूर होती है। इस तरह की पोटली लद्दाख में भी पर्यटकों को दी जाती है जब उनका ऑक्सीजन लेवल कम होने लगता है। यह एक घरेलू नुस्खा है।
Read More :BREAKING : #UP के 5 शहरों में #Lockdown से सीएम योगी का इनकार, HC ने बंद का…
दावों को साबित करने के लिए उपलब्ध नहीं है कोई रिपोर्ट
ऐसे दावों को साबित करने के लिए किसी तरह की कोई रिपोर्ट मौजूद नहीं है, जो यह कह सके कि कपूर, लौंग, अजवाइन और यूकेलिप्टस के तेल से ब्लड में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है और सांस से जुड़ी परेशानी में आराम मिलता है। हालांकि सांस से जुड़े हल्के फुल्के इंफेक्शन के मामले में यह थेरेपी आपको अच्छा महसूस करने में मदद कर सकती है।
चिकित्सक की राय ही बेस्ट
कुल मिलाकर देखें तो कोरोना से बचने या फिर कोरोना हो जाने पर ठीक होने के लिए काढ़ा पीने से लेकर स्टीम लेने और आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाने जैसे कई उपाय इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं, लेकिन अपने डॉक्टर से पूछे बिना कोई भी उपाय न अपनाएं।
Read More :#Swara Bhaskar ने #Modi पर किया तीखा कटाक्ष, लिखा- ‘मंदिर बन रहा, बेड मांगकर शर्मिंदा न करें’












