TRENDING : चीन में एक बेरहम बाप ने अपने दो साल के मासूम को बेच दिया। फिर उन पैसों से पूरे देश का टूर करने लगा। इस शख्स का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था और अपने बच्चे की देखभाल करने में नाकाम हो रहा था। इसलिए उसने ये चौंकाने वाला फैसला किया।

तलाकशुदा पत्नी के साथ रहती है बेटी
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स का सरनेम शी है। उसकी हमेशा अपनी पत्नी से लड़ाई होती रहती थी और इसके चलते दोनों ने तलाक ले लिया था। इस कपल के दो बच्चे थे. महिला ने जहां अपनी बेटी की कस्टडी ली हुई थी, वही इस शख्स को अपने बेटे की कस्टडी मिली थी।
इसे भी पढ़ें :मंडप में बैठी थी दुल्हन, जैसे ही पता चला जीत गई चुनाव, शादी छोड़ सर्टिफिकेट लेने पहुंची, और फिर…
पहले भाई की फैमिली के साथ रहता था बच्चा
यह शख्स किसी दूसरे शहर में काम कर रहा था,इसलिए उसने अपने बेटे को अपने भाई और उसकी फैमिली के पास हुजोऊ सिटी में छोड़ दिया था। हालांकि पिछले महीने वो इस शहर में आया था और अपने बेटे को ले गया था। उसने कहा कि इस बच्चे की मां उसे देखना चाहती है इसलिए वो उसे ले जा रहा है।
इसे भी पढ़ें :सड़क पर उतरे CO-BDO और थाना प्रभारी, कराया कोरोना गाइडलाइन का पालन

नि:संतान कपल को बेच दिया अपना बेटा
इस मामले में पुलिस का कहना है कि शी ने अपने बेटे को चांग्सु शहर में एक ऐसे कपल को बेच दिया था जिनके कोई संतान नहीं थी। इस शख्स ने अपने बेटे को साढ़े 24 हजार डॉलर्स यानि लगभग 17 लाख रूपयों में बेचा था. इस शख्स पर आरोप है कि इसके बाद वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ देश भ्रमण के लिए निकल गया था।
इसे भी पढ़ें :कोरोना में बदला शादी का तरीका, …और ऐसा जयमाला नहीं देखा होगा आपने








