spot_img

मंडप में बैठी थी दुल्‍हन, जैसे ही पता चला जीत गई चुनाव, शादी छोड़ सर्टिफिकेट लेने पहुंची, और फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : चुनाव जीतने की खुशी ऐसी भी होती है। मंडप में शादी की रस्में पूरी कर रही दुल्हन शादी को रोक देती है और निकल पड़ती है जीत का सर्टिफिकेट लेने।  जब उसे पता चला कि  पंचायत चुनाव में बीडीसी सदस्य के रूप में उसकी जीत हो गई है, तो शादी की रस्म को बीच में ही रुकवा दिया और सीधे पहुंच गई मतगणना स्थल। मामला यूपी के रामपुर जिले के मिलक तहसील के गांव मोहम्मदपुर जदीद का है।

इसे भी पढ़ें : 9 मई तक न्‍यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, झारखंड बार काउंसिल का निर्णय

बरेली से आई थी बारात

बारात यूपी के बरेली से आई हुई थी। शादी का मंडप सजा हुआ था और दुल्हन पूनम अपनी शादी की रस्में पूरी कर रही थी। उसी दौरान उसे यह पता चला कि पंचायत चुनाव में वो जीत गई है, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और शादी की रस्मों को बीच में ही रोककर सीधे पहुंच गई मतगणना स्थल।

इसे भी पढ़ें : कोरोना में बदला शादी का तरीका, …और ऐसा जयमाला नहीं देखा होगा आपने

मतगणना स्थल पर हर कोई हैरान

मतगणना केंद्र पर लाल जोड़े में सोने के आभूषणों से सजी-धजी दुल्हन को देखकर हर कोई हैरान रह गया। लेकिन जब वहां पर लोगों को यह पता चला कि दुल्हन बीडीसी सदस्य के लिए चुनाव में खड़ी हुई थी और उसकी जीत हुई तब हर कोई उसकी किस्मत की दाद देने लगा। पूनम ने 631 मत हासिल कर प्रतिद्वंद्वी शकुंतला को 31 मतों से हराया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...