Ranchi : CM हेमंत सोरेन अपनी MLA पत्नी कल्पना सोरेन संग इन दिनों ममता बनर्जी के न्योते पर बंगाल गये हैं। कल वे यहां बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुये। वहीं आज कल्पना सोरेन संग उन्होंने कलकत्ता के प्रसिद्ध मंदिर कालीघाट में माथा टेका। उन्होंने मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना की, वहीं उनका आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में MLA कल्पना सोरेन ने कहा कि “मां के दर्शन के बाद मैं यही कहना चाहती हूं कि उस मूर्ति को देखकर मुझे ताकत, श्रद्धा, ममता और प्रेम की अनुभूति हुई। यह मेरा सौभाग्य है कि पहले ममता दीदी ने बुलाया और फिर मां ने बुलाया, दर्शन करते हुए यही कामना की है कि झारखंड, बंगाल, देश और दुनिया के लोग खुश रहें।”
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: JMM विधायक कल्पना सोरेन ने कहा, “मां के दर्शन के बाद मैं यही कहना चाहती हूं कि उस मूर्ति को देखकर मुझे ताकत, श्रद्धा, ममता और प्रेम की अनुभूति हुई। यह मेरा सौभाग्य है कि पहले ममता दीदी ने मुझे बुलाया और फिर मां ने मुझे बुलाया, दर्शन करते हुए यही… https://t.co/eo9UhyGcpf pic.twitter.com/OfEdQJMHtj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025
इसे भी पढ़ें :डॉ इरफान अंसारी बोले, डे’ड बॉडी नहीं रोक सकते, लॉस सहना होगा










