spot_img

JPSC-JSSC विवाद पर कल्पना सोरेन का बड़ा संकेत… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर राजधानी रांची में जारी छात्र आंदोलन के बीच झामुमो विधायक कल्पना सोरेन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छात्रों के भविष्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील हैं और सरकार पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है। उन्होंने संकेत दिया कि मुख्यमंत्री जल्द ही आला अधिकारियों के साथ बैठक कर छात्रों की मांगों और आगे की कार्रवाई पर चर्चा कर सकते हैं।

‘सरकार किसी भी पहलू को हल्के में नहीं ले रही’

कल्पना सोरेन ने कहा कि JPSC और JSSC से जुड़े विवाद को सरकार गंभीरता से ले रही है। यह सिर्फ एक परीक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि हजारों युवाओं के भविष्य और रोजगार से जुड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि सरकार हर पहलू की समीक्षा कर रही है और छात्रों की चिंताओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है। कल्पना सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हमेशा युवाओं और छात्रों के हितों को प्राथमिकता देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसा समाधान निकालना है, जिससे छात्रों के साथ न्याय हो और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। कल्पना सोरेन ने मीडिया को बताया कि छात्रों की समस्याओं को सिर्फ आंदोलन के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिये, बल्कि यह उनके भविष्य से जुड़ा संवेदनशील विषय है। उन्होंने संकेत दिया कि मुख्यमंत्री संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। इस बैठक में  JPSC परीक्षा से जुड़े विवाद, CID जांच की प्रगति, छात्रों की प्रमुख मांगें, भर्ती प्रक्रिया में सुधार जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। हालांकि, उन्होंने किसी औपचारिक बैठक की पुष्टि नहीं की, लेकिन जल्द सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई।

जारी है छात्रों का सत्याग्रह

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना कई दिनों से जारी है। आंदोलनकारी छात्र मांग कर रहे हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओं की स्वतंत्र जांच हो। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाये। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाये। परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किया जाये। आंदोलन के बीच सरकार और छात्रों के बीच बातचीत की संभावना भी बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार, सरकार उच्चस्तरीय समिति बनाकर छात्रों से संवाद शुरू करने पर विचार कर रही है, ताकि विवाद का समाधान निकाला जा सके।

CID जांच पर भी टिकी नजर

JPSC परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर CID जांच भी आगे बढ़ रही है। मामले में पूछताछ और गिरफ्तारियों के बाद यह मुद्दा राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब छात्रों की नजर मुख्यमंत्री की संभावित बैठक और सरकार के अगले कदम पर है। वहीं, छात्र संगठनों ने स्पष्ट किया है कि मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें :

नौकरी जाते ही उबले लोग, सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के हटिया चौक पर बुधवार...

मां जेल में है तो क्या हुआ, बच्चे का बचपन कैद नहीं होगा… जानें कैसे

Ranchi : अपराध की दुनिया से किसी बच्चे का...

बार-बार समन पर कोर्ट नहीं पहुंचीं महुआ की गिरफ्तारी का वारंट…

West Bengal : पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से...

अनशन खत्म, छात्रों ने निकाली ‘आभार यात्रा’… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नौकरी जाते ही उबले लोग, सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के हटिया चौक पर बुधवार...

मां जेल में है तो क्या हुआ, बच्चे का बचपन कैद नहीं होगा… जानें कैसे

Ranchi : अपराध की दुनिया से किसी बच्चे का...

बार-बार समन पर कोर्ट नहीं पहुंचीं महुआ की गिरफ्तारी का वारंट…

West Bengal : पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से...

अनशन खत्म, छात्रों ने निकाली ‘आभार यात्रा’… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में...