spot_img
spot_img
spot_img

जस्टिस रौशन बोले, एक अधिवक्ता खूबियां व खामियां झांक लेता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : ”बेशक, एक अधिवक्ता वैसा शख्स होता है, जो किसी भी व्यक्ति की खामियां और खूबियों के बारे में बता सकता है। आंतरिक गुणों और अवगुणों तक झांक लेता है। कानून के जानकार होने की वजह से वो किसी भी शख्स की सुरक्षा को लेकर सजग रहता है। झारखंड अधिवक्ता परिषद समाज के लिये पूरे समर्पण भाव से अपनी भूमिका बेखूबी निभा रहा है।” यह कहना है झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक रौशन का। मौका था झारखंड अधिवक्ता परिषद के 32वें स्थापना दिवस सह अधिवक्ता सम्मेलन का। रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित एक दिवसीय अधिवक्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कानून के पहरेदारों को उनकी भूमिका पर बता गये।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय विधिज्ञ परिषद, नई दिल्ली के मनन मिश्र ने कहा कि अधिवक्ता विश्व के सभी जगहों पर अपनी अहम भूमिका से समाज के मार्गदर्शक का कार्य करते है। ये सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री श्रीयुत श्रीहरि बोरीकर ने कहा कि समाज में फैल रहे कुरुतियों जैसे गेमिंग वीडियो के द्वारा धर्म परिवर्तन कराना, साइबर क्राइम करना, क्रिप्टो करेंसी और बिट कॉइन को कैसे रोका जाये, इस पर फोकस कर काम करने पर जोर दिया। अधिवक्ता परिषद समाज के अंतिम व्यक्ति के भले के लिये सोचे और काम करें। वहीं परिषद का काम भटके लोगों को राह पर लाना है।

परिषद के राष्ट्रीय सचिव सह अपर महाधिवक्ता (मध्य प्रदेश) दीपेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि झारखंड के इस पवित्र भूमि में कई विभूतियां हुई है, जिन्होने समाज को बहुत कुछ दिया है। अधिवक्ता परिषद भी समाज के नीचे तबके को इंसाफ दिलाने की दिशा में काम करें। चाहे वो फैमिली कोर्ट का मामला हो, सिविल कोर्ट का या सामाजिक कुरुतियों का मामला हो, इस पर बढ़ चढ़कर लोगों की मदद करनी चाहिये। सबसे खास बात यह है कि अधिवक्ता परिषद अपने बैनर तले कभी भी चुनाव नही लड़ती है। अधिवक्ता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मिश्र ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। वहीं, झारखंड विधिज्ञ परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण के द्वारा विषय प्रवेश कराया गया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार के द्वारा परिषद के लक्ष्य एवम दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला गया l परिषद के प्रांत मंत्री किरण सुषमा खोया, वरीय अधिवक्ता आरo एनo सहाय, बीo कामेश्वरी, संतोष पांडेय, पवन कुमार पाठक मंच पर रहे।

सम्मलेन का संचालन प्रदेश महामंत्री विजय नाथ कुंवर ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन भारतीय विधिज्ञ परिषद के सदस्य  प्रशांत कुमार सिंह के द्वारा किया गया। वही, दूसरे सत्र मे पंथनिरपेक्ष नागरिक संहिता पर विशेष चर्चा की गई, जिसमें विषय प्रवेश राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रशांत विद्यार्थी ने किया। दूसरे सत्र का धन्यवाद ज्ञापन झारखंड हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट अनिल कुमार कश्यप के द्वारा किया गया। वहीं, मंच संचालन प्रदेश मंत्री नीता कृष्ण ने किया। वहीं, तीसरे सत्र में नागरिक कर्तव्य विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय प्रवेश परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने किया। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश लाल ने कहा कि अधिवक्ता परिषद नागरिकों व समाज के प्रति अपने योगदान को बेखूबी निभा रहा है। गोपाल कृष्ण निताई, प्रमोद कुमार, डॉo भीम महतो, चन्द्र भूषण ओझा मंचासीन थे l तीसरे सत्र का संचालन प्रदेश मंत्री राधाकृष्ण गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन अवनीश रंजन मिश्र ने किया l खराब मौसम और तेज बारिश होने के बावजूद इस सम्मेलन में करीब 600 अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। मुख्य रूप से हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता राजीव शर्मा, अजीत कुमार, राजीव सिन्हा सहित परिषद से जुड़े अधिवक्ता शामिल थे। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव लाने की प्रतिज्ञा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ l यह जानकारी झारखंड अधिवक्ता परिषद के प्रान्त मीडिया सह प्रमुख एवं प्रान्त आउटरीच आयाम सदस्य रीतेश कुमार बॉबी ने दी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां,  कभी रोजी-रोटी थीं…

Kohramlive : AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में अक्सर यह...

शादी में जाना था, मौत ने रास्ते में रोक लिया… एक साथ बुझ गये 3 चिराग

Lohardaga : एक शादी समारोह में शामिल होने निकले...

21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...