केवल इस चलते दो बच्चियां भाग गई जंगल, फिर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले से आई यह सच्ची घटना हर माता-पिता और शिक्षक के दिल को झकझोर देगी। वहीं, पूरे गांव को रुला दिया। दो नन्हीं बच्चियां डांट के डर से जंगल की गुफा में जा छिपीं,
और चार दिन तक भूख, प्यास और डर से जूझती रहीं। खबर है कि स्कूल में पढ़ाई में कमजोर होने पर डांट पड़ी थी, बस इतना ही कारण था कि कक्षा 5 और 6 में पढ़ने वाली पेदाबयालु आश्रम बालिका विद्यालय की ये दो छात्राएं बिना कुछ बताये कोंचुरू की पहाड़ियों की ओर निकल पड़ीं। घने जंगलों में उन्हें एक छोटी गुफा मिली। वही उनका आश्रय बन गया,
जहां उन्होंने जंगली चुकंदर खाकर और झरने का पानी पीकर चार दिन जिंदगी से जंग लड़ी। रातों में डर से कांपतीं,
दिन में सूरज की रौशनी में एक-दूसरे को ढांढस बंधातीं। जब दोनों बच्चियां लापता हुईं तो गांव और स्कूल दोनों में हाय-तौबा मच गई। पुलिस ने ड्रोन उड़ाये, ग्रामीणों ने जंगल छाना। चार दिन की बेचैनी के बाद वो मिलीं, थकी-मांदी, पर सही-सलामत। उन्हें देखकर सबकी आंखें भीग गईं। बच्चियों को परिजनों को सौंपते हुये पुलिस अधिकारी ने कहा कि “बच्चों को डांटिये मत, समझिये। डर नहीं, भरोसा ही उन्हें सही राह दिखा सकता है।”

spot_img

Related articles:

Garhwa : गढ़वा में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात…

गढ़वा(Garhwa) में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात हुई है। डंडा थाना क्षेत्र में 21 साल की छात्रा के साथ पिस्तौल के दम पर दुष्कर्म और फिर जबरन शादी का ढोंग रचकर सामूहिक रूप

Samrat Chaudhary : राइफल-रिवॉल्वर के शौकीन हैं बिहार के नये ”सम्राट”…

भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी(Samrat Chaudhary) बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसी के साथ उनकी संपत्ति को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। चुनावी हलफना

Ranchi News : रांची में दो आर्म्स सप्लायर धरे गये, उगले कई राज…

राजधानी रांची(Ranchi) की पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र से हथियार के साथ दो बदमाशों रुस्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो० जैद अंसारी उर्फ अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आर्म्स सप्लायर

एक साथ 41 CO सस्पेंड, संग्राम तेज…

दो महीने से ठप पड़ी राजस्व व्यवस्था पर अब सरकार ने सीधा ‘एक्शन मोड’ ऑन कर दिया है। कर्तव्य में लापरवाही के इल्जाम में एक साथ 41 अंचल अधिकारियों(CO) को निलंबित कर दिया गया है।

Bihar Politics : बिहार में बनेगा नया पावर ट्रायंगल, ये तीन दिग्गज लेंगे शपथ…

बिहार(Bihar) में कल सम्राट चौधरी जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, तो उनके साथ केवल दो और चेहरे शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के पद पर सम्राट चौधरी, डिप्टी CM के पद पर जदयू के दिग्गज ने